Lok Sabha Election 2019: राजमहल की लड़ाई के लिए हेमलाल मुर्मू ने भरा पर्चा
हेमलाल ने नामांकन पत्र साहिबगंज के उपायुक्त सह राजमहल लोकसभा के निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह को साैंपा। यहां 19 मई को मतदान है।
By mritunjayEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 01:30 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 04:50 PM (IST)
साहिबगंज, जेएनएन। भाजपा प्रत्याशी हेमलालम मुर्मू ने गुरुवार को राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र साहिबगंज के उपायुक्त सह राजमहल लोकसभा के निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह को साैंपा। इस माैके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास भी माैजूद थे। यहां 19 मई को मतदान है।
नामांकन से पहले मुर्मू जुलूस के साथ साहिबंगज उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। उनके साथ स्थानीय विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा भी थे। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। राजमहल में हेमलाल का मुकाबला वर्तमान सांसद और झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा से है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें