Lok Sabha Election 2019: झारखंड में भाजपा के प्रचार वाहन को किया क्षतिग्रस्त, झंडा-पोस्टर जलाए
Lok Sabha Election 2019. कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के तिसरी में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी की प्रचार गाड़ी को जलाने की कोशिश की गई है। भाजपा का झंडा एवं पोस्टर फाड़कर जलाया गया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 12:17 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 12:36 PM (IST)
गिरिडीह, जासं। Lok Sabha Election 2019 - पांचवें चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के तिसरी में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी की प्रचार गाड़ी को जलाने की कोशिश की गई है। वाहन पर लगे भाजपा का झंडा एवं पोस्टर फाड़कर जला दिया गया है। प्रचार वाहन को क्षतिग्रस्त करने के खिलाफ गांधी मैदान तिसरी में भाजपा के कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए हैं। भाजपाई एक समुदाय विशेष के लोगों पर भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी का चुनाव प्रचार बाधित करने की नीयत से वाहन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
गिरिडीह के तिसरी में कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के प्रचार वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया है। झंडा-पोस्टर आदि जलाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें