Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: धनबाद की लड़ाई में मजदूर से करोड़पति तक... साक्षर और शिक्षित भी

कीर्ति झा आजाद पशुपतिनाथ सिंह माधवी सिंह सिद्धार्थ गौतम राजेश कुमार सिंह सुधीर कुमार महतो मनीष सिंह और राम प्रसाद सिंह करोड़पति हैं।

By Edited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 09:11 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: धनबाद की लड़ाई में मजदूर से करोड़पति तक... साक्षर और शिक्षित भी
Lok Sabha Election 2019: धनबाद की लड़ाई में मजदूर से करोड़पति तक... साक्षर और शिक्षित भी
धनबाद, जेएनएन। मंगलवार को दिन ढलते ही धनबाद लोकसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। धनबाद लोकसभा सीट से कुल 29 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। एक को छोड़ 28 ने नामांकन किया।
लोकतंत्र के इस महापर्व में मजदूर से लेकर करोड़पति तक शामिल हैं। दरभंगा के निवर्तमान सांसद कीर्ति झा आजाद, धनबाद के पशुपतिनाथ सिंह, तृणमूल कांग्रेस की माधवी सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी सिद्धार्थ गौतम, राजेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार महतो, मनीष सिंह और राम प्रसाद सिंह करोड़पति हैं। वहीं तीन प्रत्याशियों के पास कुछ हजार की संपत्ति है और शेष लखपति हैं। इनके अलावा एक प्रत्याशी कार्तिक महतो ने अपने हलफनामा में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। धनबाद लोकसभा सीट से सभी 28 प्रत्याशियों का हलफनामा चुनाव आयोग में जमा हो चुका है।
तीन एलएलबी और दो एमएससी : नामांकन पर्चा दाखिल करनेवालों में तीन प्रत्याशियों ने एलएलबी तक की पढ़ाई की है और दो ने एमएससी किया है। इसके अलावा चार साक्षर हैं और आठ स्नातक, जबकि आठवीं व पीजी किए हुए एक-एक। दसवीं पास तीन और दो ने अपनी शिक्षा के बावत कोई जानकारी नहीं दी है।
प्रत्याशियों की संपत्ति और शैक्षणिक स्थिति : नाम - पार्टी - संपत्ति - शिक्षा कीर्ति आजाद - कांग्रेस - 8.40 करोड़ - बीए माधवी सिंह - तृणमूल - 5.13 करोड़ - साक्षर पीएन सिंह - भाजपा - 2.72 करोड़ - बीएससी राजेश कु. सिंह - निर्दलीय - 2.39 करोड़ - बीकॉम मनीष सिंह - निर्दलीय - 2.33 करोड़ - बीएससी सिद्धार्थ गौतम - निर्दलीय - 1.76 करोड़ - 10वीं सुधीर महतो - बीएमपी - 1.46 करोड़ - एलएलबी हीरालाल - फाब्ला - 91.36 लाख - एमएससी फैजल खान - निर्दलीय - 48.40 लाख - आठवीं मंतोष - आमरा बंगाली - 46.93 लाख - एमए मेराज खान - सपा - 40.70 लाख - इंटर सुरेशचंद्र - निर्दलीय - 33.75 लाख - नहीं वामापद बाउरी - निर्द. - 33.40 लाख - एलएलबी द्वारिका प्रसाद - निर्दलीय - 32.42 लाख - साक्षर रामलाल - एसयूसीआइसी - 21.87 लाख - स्नातक संजय पासवान - निर्दलीय - 15.34 लाख - 10वीं दीपक दास - पीपीआइडी - 14.77 लाख - इंटर मेघनाथ रवानी - बसपा - 11.62 लाख - स्नातक केसी सिंहराज - निर्दलीय - 10.88 लाख - पीजी मिहिरचंद्र मंडल - एपीआइ - 6.30 लाख - इंटर प्रेम प्रकाश - निर्दलीय - 6.01 लाख - इंटर उमेश पासवान - निर्दलीय - 1.79 लाख - साक्षर लक्ष्मी देवी - निर्दलीय - 1.47 लाख - साक्षर रवि शंकर - निर्दलीय - 99 हजार - एलएलबी वरुण कुमार - निर्दलीय - 52 हजार - स्नातक विष्णु महतो - निर्दलीय - 23 हजार - स्नातक कार्तिक महतो - निर्दलीय - नहीं - नहीं

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.