Move to Jagran APP

भोजपुरी स्‍टार मनोज तिवारी ने PM मोदी को बताया देश की जरूरत, कही ये बात

भोजपुरी स्‍टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बिहार में कहा कि पीएम मोदी ने देश का भाग्‍य बदला है। उन्होंने कहा उनके नेतृत्‍व में देश ने दुनिया में अलग पहचान बनाई है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 03:04 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 07:23 PM (IST)
भोजपुरी स्‍टार मनोज तिवारी ने PM मोदी को बताया देश की जरूरत, कही ये बात
भोजपुरी स्‍टार मनोज तिवारी ने PM मोदी को बताया देश की जरूरत, कही ये बात

पश्चिम चंपारण [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्‍म स्‍टार व सांसद मनोज तिवारी मानते हैं कि देश का भाग्य बदलना है तो नरेंद्र मोदी को फिर देश का प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। वे देश के लिए जरूरी हैं। मनोज तिवारी दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष तथा दिल्‍ली के भाजपा सांसद हैं। वे रविवार को पश्चिम चंपारण के नौतन में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी डॉ. संजय जयसवाल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते पहुंचे थे।

loksabha election banner

पीएम मोदी ने संवारा देश का भविष्‍य

मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश का भविष्य संवारने का काम किया है। अगर वे प्रधानमंत्री रहे तो आगामी तीन वर्षों में देश में एक भी झोपड़ी दिखाई नहीं देगी। इसके लिए योजना बनाई जा चुकी है।

राजग के लिए गरीबी चुनौती

मनोज ने कहा कि किसी के लिए गरीबी वोट का आधार हो सकता है, लेकिन राजग के लिए गरीबी एक चुनौती है। राजग इसे वह दूर करने के लिए इमानदार प्रयास कर रहा है। जिन लोगों ने गरीबी नहीं झेली वे गरीबों का मजाक बना रहे हैं। जबकि, गरीबी झेल चुके पीएम मोदी गरीबों के उत्थान में दिन-रात लगे हुए हैं। मनोज तिवारी ने किसानों, दुकानदारों और व्यापारियों को 60 वर्ष के बाद पेंशन देने की बात भी बताई।

बहुरूपिया नेताओं से सावधान रहने की अपील

मनोज तिवारी ने कहा कि बहुरूपिया नेताओं से सावधान रहकर देशहित में मोदी के पक्ष में मतदान करना जरूरी है, ताकि देश से भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों को जड़ से मिटाया जा सके। उन्होंने कहा आज अपने देश ने दुनिया में अलग पहचान बनाई है। आज दुशमन के घर मे घुसकर जवाब दिया जा रहा है।

बिहार में सुशासन की सरकार

बिहार की चर्चा करते हुए कहा कि एक समय था जब लोग दिन में ही घर से निकलना नहीं चाहते थे, लेकिन सुशासन की सरकार ने बिहार से भय नाम की बीमारी को दूर कर दिया है।

केंद्र सरकार ने लिखी विकास की गाथा

सभा को संबोधित करते हुए सांसद व प्रत्‍याशी डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से गोपालगंज विधानसभा व नौतन विधानसभा में अवस्थित नारायणी गंडक नदी में पुल का निर्माण होने जा रहा है। इसमें व्यापार के लिए दो बंदरगाहों का निर्माण भी कराया जाएगा। आज केंद्र सरकार ने सभी महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन, बिजली, शौचालय व पानी देकर विकास की गाथा लिख डाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.