Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections 2019: गुजरात में सात सीटों से चुनाव लड़ेगी भारतीय ट्राइबल पार्टी

Lok Sabha Elections 2019. भारतीय ट्राइबल पार्टी गुजरात में सात सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 12:02 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 12:02 PM (IST)
Lok Sabha Elections 2019: गुजरात में सात सीटों से चुनाव लड़ेगी भारतीय ट्राइबल पार्टी
Lok Sabha Elections 2019: गुजरात में सात सीटों से चुनाव लड़ेगी भारतीय ट्राइबल पार्टी

भरूच, जेएनएन। कांग्रेस और भारतीय ट्राइबल पार्टी के बीच चुनावी समझौतो की अटकलों के चलते पार्टी ने एलान किया है कि वह सात सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।

loksabha election banner

भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के अध्यक्ष एवं विधायक छोटू वसावा ने कहा है कि पार्टी भरूच, वलसाड, छोटाउदयपुर, बारडोली, दाहोद, सेलवासा और बनासकांठा से प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। हमने जनता की सेवा करने के लिए सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है।

छोटू वसावा ने वर्ष 2017 में जनता दल यूनाइटेड से अलग होकर अपनी नई भारतीय ट्राइबल पार्टी का गठन किया था। उनका कहना है कि देश में कांग्रेस और भाजपा को ही चुनाव लड़ने का आदेश नहीं हैं। अन्य पार्टियों भी चुनाव लड़ सकती है। हालाकि उन्होंने यह भी कबूल किया कि रविवार देर शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ पर दिव्यांग कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे

वडोदरा जिले के दिव्यांगों के लिए अलग मतदान बूथ बनाकर वहां दिव्यांग कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। पहली बार इस प्रकार की अलग व्यवस्था होगी। दिव्यांग पीडब्ल्यूडी अप्लीकेशन से सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वडोदरा जिले में कुल 7855 विकलांग मतदाता है।

राज्य में 23 अप्रैल को चुनाव कराने के लिए प्रशासन तैयार है। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है। शहर के 35 एनजीओ भी प्रशासन के इस कार्य में मदद करेंगे।

प्रशासन द्दारा दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर सहित विविध सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वड़ोदरा जिले में कुल 10 विधानसभा क्षेत्र में 7855 दिव्यांग मतदाता है। इनके लिए सहायक और मतदान में प्राथमिकता का इंतजाम किया जाएगा।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.