Move to Jagran APP

Photos: फिर एक बार मोदी सरकार के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पीएम मोदी ने कहा है कि आज देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया है। मैं भारत के 130 करोड़ नागरिकों का सर झुका कर के नमन करता हूं।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 03:06 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 08:30 PM (IST)
Photos: फिर एक बार मोदी सरकार के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Photos: फिर एक बार मोदी सरकार के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नई दिल्ली [ जागरण स्पेशल]। शुरुआती रुझानों से साफ हो गया है कि अभी भी देश में मोदी मैजिक बरकरार है। अपने दम पर बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं कई राज्यों जैसे दिल्ली, हिमाचल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मुंबई सहित कई राज्यों में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। हालांकि, फाइनल नतीजे आने में थोड़ी देरी हो सकती है, जैसा कि चुनाव आयोग पहले ही घोषित कर चुका है। वहीं कई राज्यों जैसे दिल्ली, हिमाचल,आंध्र प्रदेश, मुंबई सहित कई राज्यों में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। 

loksabha election banner

भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि आज देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया है। मैं भारत के 130 करोड़ नागरिकों का सर झुका कर के नमन करता हूं।

भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा है कि ये ऐतिहासिक जीत है। पचास साल के इतिहास में किसी पार्टी ने अकेले दम पर लगातार दो बार बहुमत हासिल किया है।

देश की जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी समेत  बीजेपी के तमाम बड़े नेता पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, जेपी नड्डा, थावर चंद गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं।

पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के ऊपर कार्यकर्ता फूलों की बरसा कर रहे हैं। उधर, इंद्रदेव भी मेहरबान हैं, जो बारिश आ रही है। वाराणसी से 479505 वोटों से जीतने के बाद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा है, "धन्यवाद काशी! इस महान भूमि की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लोकसभा में एक बार फिर काशी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। काशी के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। काशी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो कठिन परिश्रम किया है, इसके लिए उन सबका आभार।"

केंद्रीय मुख्यालय समेत देशभर में भाजपा और सहयोगी दलों के दफ्तरों पर जश्न का माहौल रहा, जबकि विपक्षी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। अभी चुनाव के अंतिम नतीजे आने में वक्त है लेकिन भाजपा की बढ़त को देखते हुए लोगों ने अभी से लंगर लगाने शुरू कर दिए हैं। 

बेंगलुरु में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न मनाते हुए कार्यकर्ता। 

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लग गया है। भारी संख्या में बीजेपी कार्यालय के बाहर समर्थक मोदी के नारे लगा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में जश्न शुरू हो चुका है। लोग सड़कों पर नाचते नजर आ रहा हैं। 

पालमपुर में जश्न भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह।

हजारीबाग से विराट जीत हासिल करने की ओर अग्रसर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्‍हा विजयी मुद्रा में।

हजारीबाग में जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

कांग्रेस कार्यालय के भीतर न तो कोई नेता और न ही कोई कार्यकर्ता देखने को मिल रहा है। कांग्रेस वर्ष 2014 के चुनावों में भी बार जम्मू कश्मीर में अपना खाता नहीं खोल पाई थी और इस बार भी कांग्रेस के लिए संकेत सही नहीं दिखाई दे रहे हैं।

बिहार के मधुबनी में प्रसन्न मुद्रा में भाजपाई कार्यकर्ता।

जम्मू  में भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े खुशी मनाते हुए।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और मेलबर्न में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक खुशी मनाते हुए।

 कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.