Move to Jagran APP

Jharkhand : 'शक्ति' टटोल कांग्रेस लेगी कोल्हान की सीटों पर फैसला

LOk Sabha Polls 2019. कांग्रेस शक्ति एप के माध्यम से जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क साध उन्हें टटोल रही है। फीडबैक के आधार पर पार्टी झामुमो नेतृत्व के साथ तथ्यों के आधार पर बात करेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 09:32 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 09:32 AM (IST)
Jharkhand : 'शक्ति' टटोल कांग्रेस लेगी कोल्हान की सीटों पर फैसला
Jharkhand : 'शक्ति' टटोल कांग्रेस लेगी कोल्हान की सीटों पर फैसला

जमशेदपुर [आइ मुकेश]।  झारखंड में विपक्षी गठबंधन में कोल्हान की दो सीटों, जमशेदपुर और सिंहभूम को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस के बीच धींगामुश्ती जारी है। हालांकि, शनिवार को गठबंधन ने सीटों का बंटवारा फाइनल होने की बात कही, लेकिन घोषणा नहीं की। मतलब साफ है अभी भी गुंजाइश बाकी है। कांग्रेस शक्ति एप के माध्यम से जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क साध उन्हें टटोल रही। इसके माध्यम से सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के साधारण कार्यकर्ताओं से शनिवार देर शाम फीडबैक लिया गया। इसके आधार पर कांग्रेस झामुमो नेतृत्व के साथ तथ्यों के आधार पर बात करेगी।

loksabha election banner

सीधे 'चांसÓ के बारे में पूछे गए प्रश्न

कांग्र्रेस की ओर से एप के माध्यम से संपर्क कर साधारण कार्यकर्ताओं से सिंहभूम से प्रत्याशी देने पर 'चांसÓ (जीतने की संभावना) के बारे में पूछा गया। इससे साफ है कि कांग्रेस आपने आंकड़ों के आधार पर झामुमो के दावे को काटने का प्रयास करेगी।  इससे पहले झामुमो ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में आने वाली छह विधानसभा सीटों में से पांच सीटें अपने पास होने का हवाला देते हुए  सिंहभूम सीट पर स्वभाविक दावा ठोका था। सिंहभूम पर अडऩे वाला झामुमो दिल्ली पहुंचते ही जमशेदपुर की भी बात करने लगा। हालांकि सबकुछ फाइनल होने का दावा करने वाले गठबंधन में अभी बहुत कुछ तय होना बाकी है।  

उलगुलान रैली में एप से जुटाई गई थी भीड़

इस एप के माध्यम से कांग्रेस ने बड़ी संख्या में नए सदस्यों को जोड़ा था। साथ ही एप में मैसेज प्रसारित कर रैली में भीड़ इकट्ठी की गई। यह दावा प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने पिछले दिनों किया था। 

 

क्या है कांग्रेस का शक्ति एप 

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से सीधे जुडऩे के लिए शक्ति एप पूरे देश में शक्ति एप लांच किया था। पार्टी ने जिला इकाई को इस एप से जमीनी कार्यकर्ताओं को जोडऩे का लक्ष्य दिया था। इसके तहत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एप से जोड़े गए थे। इसके लिए पार्टी ने वॉर रूम में रियल टाइम सर्वे और फीडबैक की भी व्यवस्था बनाई है। यहां 24 घंटे काम होता है। 

तकनीक का सहारा

  • एप के माध्यम जमीनी कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रही पार्टी
  • सरायकेला के कार्यकर्ताओं से शनिवार देर शाम लिया गया फीडबैक 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.