Bardhaman purba Lok Sabha Election Result: वर्धमान पूर्व में टीएमसी के सुनील कुमार मंडल जीते
Bardhaman purba Lok Sabha Election Result वर्धमान पूर्व लोकसभा क्षेत्र सेटीएमसी के सुनील कुमार मंडल ने जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bardhaman purba Lok Sabha Election Result वर्धमान पूर्व लोकसभा क्षेत्र सेटीएमसी के सुनील कुमार मंडल ने जीत दर्ज की है। सुनील कुमार मन्डल को 640834 वोट मिले और बीजेपी के परेश चन्द्र दास दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 551523 वोट हासिल हुए हैं।
वर्ष 2014 में, पश्चिम बंगाल राज्य में, बर्धमान-पूर्व लोकसभा क्षेत्र से सुनील कुमार मंडल का निर्वाचन हुआ. उन्हें 574560 वोट मिले. उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस है. उन्होंने ईश्वर चंद्र दास को 114379 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सीपीआई-एम थी. 2014 में कुल 86.22 प्रतिशत वोट पड़े.
वर्धमान पूर्व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम बंगाल के 42 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यह संसदीय क्षेत्र 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा चुनावों में अस्तित्व में नहीं था। भारत के परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में इसे संसदीय क्षेत्र बनाया गया। 2009 में यहां पहली बार लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। दामोदर नदी के किनारे बसे इस जिले का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। इसका नामकरण 24वें जैन तीर्थकर महावीर के नाम पर हुआ है। मुगल काल में इसका नाम शरीफाबाद हुआ करता था। पार्श्वनाथ की पहाड़ियां जैनों का एक महत्वपूर्ण धार्मिक केन्द्र था। यह भी वर्धमान जिले के सीमा से लगा हुआ है। गुप्त काल एवं सेन युग में वर्धमान का एक महत्वपूर्ण स्थान था। सल्तनत काल एवं मुगलकालों में वर्धमान एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक केन्द्र था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप