Move to Jagran APP

Azamgarh Lok Sabha Election Result 2019: आजमगढ़ से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा के निरहुआ को हराया

Azamgarh Lok Sabha Election Result 2019 आज़मगढ से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव जीत लिया है। भाजपा के दिनेश लाल यादव यहां दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 03:47 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:19 PM (IST)
Azamgarh Lok Sabha Election Result 2019: आजमगढ़ से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा के निरहुआ को हराया
Azamgarh Lok Sabha Election Result 2019: आजमगढ़ से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा के निरहुआ को हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। Azamgarh Lok Sabha Election Result 2019: सपा मुखिया अखिलेश यादव 621578 लाख वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। यहां से भाजपा के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 361704 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। सुहेलदेव पार्टी के अभिमन्‍यु सिंह सनी यहां से 10078 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से मुलायम सिंह यादव का निर्वाचन हुआ। उन्हें 340306 वोट मिले। उनकी पार्टी सपा है। उन्होंने रमाकांत यादव को 63204 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 56.4 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

आज़मगढ उत्तर प्रदेश का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। तमसा नदी के तट पर स्थित आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित है। आजमगढ़ गंगा और घाघरा नदी के मध्य बसा हुआ है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह स्थान काफी महत्वपूर्ण है। यह जिला मऊ, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर और अम्बेडकर जिले की सीमा से लगा हुआ है।

पर्यटन के लिहाज से महाराजगंज, मुबारकपुर, मेहनगर, भवरनाथ मंदिर और अवन्तिकापुरी आदि विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं। शाहजहां के शासन काल के एक शक्तिशाली जमींदार आजम खां ने 1665 ई. में आजमगढ़ की स्थापना की थी। इसी कारण इस जगह को आजमगढ़ के नाम से जाना जाता है। चीनी की मिलें और कपड़ों की बुनाई यहां के प्रमुख उद्योग हैं। दिल्ली से आज़मगढ़ की दूरी 819.9 किलोमीटर है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.