भाजपा उम्मीदवार के भांजे पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
भंजनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उम्मीदवार प्रद्युम्न नायक के भांजे पर जानलेवा हमला हुआ है इस मामले में शिकायत दर्ज कर दी गयी है।
By BabitaEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 09:45 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 09:45 AM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। गंजाम जिला के भंजनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उम्मीदवार प्रद्युम्न नायक के भांजे के ऊपर बुधवार देर शाम को जानलेवा हमला हुआ है। उनके भांजे का नाम अजित प्रधान है। उनके शरीर के विभिन्न अंग पर चोट के निशान पाए गए हैं। अजित को पहले भंजनगर अस्पताल एवं फिर बरहमपुर मेडिकल को स्थानान्तरित कर दिया गया है।
खबर के मुताबिक बुधवार को कुलाड़ा में केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का कार्यक्रम था। इसे लेकर भाजपा एवं बीजद कार्यकर्ताओं में कहासुनी हुई थी। रात में तुरुमू में गांव अजित पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। भाजपा विधायक उम्मीदवार प्रद्युम्न नायक ने आरो लगाया है कि बीजद विधायक विक्रम आरूख के इशारे पर कुडुम गांव के सरपंच टुटू प्रधान ने यह हमला हुआ है। इस सम्बन्ध में दोनों तरफ से भंजनगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें