Move to Jagran APP

असम के विधायक राणा बोले, कांग्रेस पांच दिन में जारी कर देगी प्रत्याशियों की पहली सूची

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी राणा गोस्वामी ने कहा कि चार-पांच दिन में लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 11:30 AM (IST)
असम के विधायक राणा बोले, कांग्रेस पांच दिन में जारी कर देगी प्रत्याशियों की पहली सूची
असम के विधायक राणा बोले, कांग्रेस पांच दिन में जारी कर देगी प्रत्याशियों की पहली सूची

अलीगढ़ (जेएनएन)। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी राणा गोस्वामी ने कहा कि चार-पांच दिन में लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।

prime article banner

निजी एजेंसियों ने जांची हैं लोकप्रियता
शनिवार को रेलवे रोड कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में असम से विधायक राणा ने कहा कि पार्टी ने दो तरीके से प्रत्याशी चयन की रणनीति अपनाई है। दो निजी एजेंसियों से दावेदारों की लोकप्रियता की जांच की है। जिला पर्यवेक्षक गोवर्धन सिंह चौहान ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष तीन नाम सुझाए हैं। जिन लोगों ने उनके समक्ष दावेदारी की है, उनके नामों पर रविवार को लखनऊ में चर्चा होगी। एजेंसियों के आंतरिक सर्वे पर भी हाईकमान गौर करेगा। जरूरत पडऩे पर संगठन में फेरबदल भी किया जाएगा।

दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन
राणा गोस्वामी शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां टिकट के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा सिंह व हसायन ब्लॉक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह के समर्थन में हुई नारेबाजी में टकराव की स्थिति पैदा हो गई। दोनों के ही रणनीतिकारों ने इन्हें शांत किया। सुमंत किशोर सिंह व उनके समर्थक कूटनीति का दांव खेलते हुए राणा को पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह के किशोर नगर स्थित आवास पर न ले जाकर पार्टी कार्यालय ले आए। इससे पहले गभाना टोल प्लाजा पहुंचकर एआइसीसी परवेज अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष राजीव लीडर आदि ने राणा का स्वागत किया। पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी, प्रतिमा सिंह, विनोद पांडेय, सुमंत किशोर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष सिंह आदि ने लोकसभा चुनाव की दावेदारी की। बिजेंद्र सिंह के आवास पर वह निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंचे। कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने को कहा।

बूथ स्तर की ली जानकारी
शहर कांग्रेस कार्यालय पर राणा ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। बूथ स्तर तक तैयारियों के बारे में भी पूछा। यहां कार्यकर्ताओं ने देरी से प्रत्याशी चयन को लेकर चिंता व्यक्त की। यहां राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, श्यौराज जीवन, ज्ञान सक्सेना, मधुकर शर्मा आदि मौजूद थे। देर रात यह प्रतिमा सिंह के बरौला बाइपासआवास पर पहुंचे। यहां भी कार्यकर्ताओं ने अपनी पसंद को बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.