Andhra Pradesh Legislative Assembly Result: आंध्र में जगन की आंधी, YSRCP को बहुमत
Andhra Pradesh Assembly Elections Results 2019 लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बजते ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का भी एलान हुआ।
नई दिल्ली, जेएनएन। Assembly Elections Results 2019: लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बजते ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का भी एलान हुआ। जिनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओड़िशा और सिक्किम में वोट डाले गए। आंध्र में विधानसभा की कुल 175 सीटें हैं और इन सभी सीटों पर 23 मई से शुरू हुई मतगणना 24 मई को भी जारी रही। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलगूदेशम पार्टी (TDP) वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) से बुरी तरह पिछड़ गई है, इसके अलावा पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) ने भी राज्य की 140 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
हालांकि, नतीजों में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आंध्र में 175 सीटों में से YSRCP को 151 सीटों पर जीत मिली है। TDP के खाते में 23 सीटें आई हैं, जनसेना पार्टी के खाते में 1 सीट आई है।
आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का बहुत बड़ा आधार नहीं है लेकिन भाजपा ने भी सभी 175 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे और उसके सभी उम्मीदवार हार गए, 2014 में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में TDP को जीत मिली थी, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP को 117 सीटों पर जीत प्राप्त हुई थी जबकि जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को 70 सीटों पर जीत मिली थी। टीआरएस के नाम तब 63 सीटें आई थीं।
11 अप्रैल को हुई वोटिंग
आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटों पर चुनाव लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई। तेलंगाना के अलग होने के बाद अब आंध्र प्रदेश में 3.71 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। राज्य की 175 विधानसभा सीटों पर 2,118 कैंडिडेट मैदान में थे। यहां पर अधिकतर एग्जिट पोल में वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी की जीत बताई गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप