अमित शाह गांधीनगर संसदीय सीट से रिकॉर्ड जीत की ओर
Amit Shah. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर संसदीय सीट से रिकॉर्ड जीत की ओर हैं।
गांधीनगर, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर संसदीय सीट पर 5 लाख 54 हजार से भी अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का साढ़े चार लाख से अधिक मतों से जीत का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। शाह के सामने कांग्रेस के विधायक सीजे चावडा मैदान में हैं।
भाजपा अध्यक्ष शाह ने अपने नामांकन से पहले रोड शो के दौरान ही गांधीनगर सीट रिकार्ड मतों से जीत का दावा किया था। उनके नामांकन व रोड शो में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, एनडीए के करीबी सहयोगी व शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के नेता व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, लोक जन शक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान जैसे दिग्गज भी मौजूद रहे थे। भाजपा ने गांधीनगर सीट से इस बार वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के स्थान पर मैदान में उतारा था। पीएम मोदी केवल एक ही सीट वाराणसी से मैदान में थे, इसलिए एक राष्ट्रीय नेता को गुजरात से चुनाव लड़ाने की रणनीति कारगर हुई और भाजपा सभी 26 सीट पर अपना दबदबा कायम रखने में कामयाब रही।
गुजरात की 26 लोकसभा सीट में से एक भरुच सीट पर एक मात्र मुस्लिम नेता शेरखान मैदान में थे। कांग्रेस ने भारतीय ट्राइबल पार्टी से गठबंधन नहीं करके अपने उम्मीदवार के रूप में उन्हें खड़ा किया था, लेकिन वे भाजपा के मनसुख वसावा से चुनाव हार के करीब हैं।
अमित गांधी और गांधी नगर
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पहली बार गांधी नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा है। गांधीनगर सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी 1998 से छह बार सांसद रहे चुक थे। कांग्रेस ने इस सीट पर डॉ. चतुर सिंह जवनजी चावड़ा को उम्मीदवार बनाया है, जो गांधी नगर उत्तर विधानसभा सीट से प्रतिनिधित्व करते हैं और दो बार विधायक रह चुके हैं। गुजरात में भाजपा की जिस तरह की पकड़ है, उससे माना जा रहा है कि यहां पर अमित शाह की जीत एकतरफा होगी। यहां सिर्फ गांधी नगर उत्तर के अलावा शेष सभी सीटें भाजपा के पास है।
एग्जिट पोल के मुताबिक, अमित शाह को गांधीनगर सीट पर 70 फीसद वोट मिलेंगे, वहीं कांग्रेस पार्टी इस सीट पर महज 26 फीसदी वोट हासिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भारी भरकम तरीके से नामांकन किया था। जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप