Move to Jagran APP

Amit Shah in Puri: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पुरी में किया रोड शो

Amit Shah in Puri. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ओडिशा के पुरी में रोड शो किया।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 01:59 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 07:31 PM (IST)
Amit Shah in Puri: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पुरी में किया रोड शो
Amit Shah in Puri: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पुरी में किया रोड शो

भुवनेश्वर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ओडिशा के पुरी में रोड शो किया। इस मौके पर उनके साथ पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा और केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।

loksabha election banner

पूरी में रोड शो करने से पहले अमित शाह ने श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि पुरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को चुनाव मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि पुरी लोकसभा सीट से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र चुनाव लड़ रहे हैं। वह नियमित अपने समर्थन में विभिन्न इलाकों में लोगों से संपर्क में है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मंगलवार को पुरी पहुंचने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। इससे पहले अमित शाह रविवार को ओडिशा दौरे पर गंजाम व बरगढ़ में चुनाव सभा को संबोधित कर चुके हैं। वह एक अप्रैल को भी ओडिशा आए थे। उसी दिन उन्होंने पारलाखेमुंडी में चुनावी सभा को संबोधित किया था।

भाजपा युवा नेता उमेश खंडेलवाल ने कहा कि पुरी से खुद प्रधानमंत्री चुनाव लड़ने वाले थे, मगर उन्होंने संबित पात्र को यहां से चुनाव लड़ने को भेजा है। ऐसे में जनता भाजपा एवं संबित पात्र के साथ है। अमित शाह के दौरे से निश्चित रूप से प्रभाव पड़ेगा।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.