Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections 2019: ओडिशा में अमित शाह ने नवीन सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

Amit Shah in odisha. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत से ही नवीन पटनायक सरकार पर हमला बोला।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 04:56 PM (IST)
Lok Sabha Elections 2019: ओडिशा में अमित शाह ने नवीन सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
Lok Sabha Elections 2019: ओडिशा में अमित शाह ने नवीन सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

जासं, भुवनेश्वर। कांग्रेस एवं बीजू जनता दल (बीजद) को आप लोगों ने लंबे समय तक शासन करने का अवसर दिया। इस बार भाजपा को अवसर दें, पांच साल में ओडिशा को देश का एक नंबर राज्य बना कर दिखा देंगे। इसके लिए आपको नवीन पटनायक सरकार को उखाड़ कर फेंक देने का संकल्प लेना होगा। यह बात सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गजपति जिला अंतर्गत पारलाखेमुंडी में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज अपने भाषण की शुरुआत से ही नवीन पटनायक सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि नवीन बाबू ओडिशा में 19 साल से शासन कर रहे हैं, मगर आज तक ओडिया भाषा में बात करना तक नहीं सीखे। हाल ही में उन्होंने सूरत में एक सभा की थी, जिसमें 30000 ओडिया लोग शामिल हुए थे। यहां सवाल ये उठता है कि आखिरकार राज्य के लोग अपने घर को छोड़कर काम-धंधा के लिए दूसरे राज्यों में क्यों जाना पड़ रहा है। 19 साल से नवीन बाबू की सरकार क्या कर रही है, भाजपा की सरकार ओडिशा में बनने के बाद यहां के लोगों को सूरत नहीं जाना पड़ेगा, उन्हें अपने गांव में ही अपने घर पर रोजगार मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Election 2019: लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के लिए मुसीबत बनी ट्राइबल पार्टी

ओडिशा के गजपति जिला अंतर्गत पार्लाखेमुंडी में आयोजित जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत करते राज्य भाजपा नेता।

शाह ने यह भी कहा कि राज्य की सरकार पश्चिम ओडिशा एवं मध्य ओडिशा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यह सरकार किसी भी कार्य के लिए कमीशन लेती है। इस सरकार ने महाप्रभु के रत्न भंडार को नहीं छोड़ा। नवीन सरकार ने महेंद्र तनया प्रोजेक्ट को नहीं होने दिया। हर घर में अभी तक इस सरकार ने पानी तक मुहैया नहीं कर पाई है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। नवीन बाबू ने भ्रष्टाचार के सिवा और कुछ नहीं किया है। गरीबी को कैसे दूर किया जाएगा, इसके लिए नवीन बाबू को ट्यूशन लेनी चाहिए। ट्यूशन के लिए नवीन बाबू को फीस देनी होगी, हम उन्हें मुफ्त में ट्यूशन देंगे, मगर इसके लिए अभी समय नहीं है, यह समय चला गया। ओडिशा को एक युवा एवं नए मुख्यमंत्री की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2019 :हार के डर से केरल भागे राहुल, अमेठी की जनता हिसाब मांगेगी : अमित शाह

उन्होंने इस अवसर पर केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार लाने के लिए लोगों से आह्वान किया। शाह ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं, लोग यही कह रहे हैं मोदी सरकार आनी चाहिए। पूरे देश में लोग एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाह रहे हैं। देश में एक बार फिर मोदी सरकार लाने के लिए आप संकल्प लें। अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री दिया है, जो 24 घंटा में 18 घंटा गरीब लोगों के विकास के लिए चिंतन कर रहा है देश उनके हाथों में सुरक्षित है।

इसके साथ ही अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला। समझौता एक्सप्रेस मामले में सभी हिंदू निर्दोष साबित हुए हैं, ऐसे में हिंदू कभी आतंकी नहीं होते हैं। हिंदू देश का निर्माण करते हैं। अमित शाह ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद कांग्रेस का बयान निंदनीय है। मोदी मौनी बाबा नहीं है। आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा गया। 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

ओडिशा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.