Move to Jagran APP

मायावती की मूर्ति तोडऩे के आरोपित यूपी के अमित जानी लड़ेंगे गिरिडीह से चुनाव

उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी गिरिडीह लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे। अमित जानी अपने विवादित कार्यों व बयानों के कारण हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं।

By Deepak PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 10:31 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 10:31 AM (IST)
मायावती की मूर्ति तोडऩे के आरोपित यूपी के अमित जानी लड़ेंगे गिरिडीह से चुनाव
मायावती की मूर्ति तोडऩे के आरोपित यूपी के अमित जानी लड़ेंगे गिरिडीह से चुनाव

जागरण संवाददाता, बोकारो: उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी गिरिडीह लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे। अमित जानी अपने विवादित कार्यों व बयानों के कारण हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। अमित पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्ति तोडऩे से लेकर जेएनयू के कन्हैया कुमार को जान से मारने तक की धमकी देने का आरोप है। अमित 20 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 

loksabha election banner

अमित का कहना है कि गिरिडीह की स्थिति सबसे खराब है। यहां देश विरोधी ताकतें सिर उठा रही हैं। इसलिए गिरिडीह से चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। हिंदू समाज की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़ेंगे।

विदित हो कि अमित जानी वर्ष 2009 में 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' के विरोध करने को लेकर चर्चा में आए थे। इसके बाद लखनऊ में मायावती की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने, राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने, कश्मीरियों को उत्तर प्रदेश से निकल जाने की धमकी देने, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार और छात्र उमर खालिद को जान से मारने की धमकी देने तथा ताजमहल पर विवादित फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर चर्चा में रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.