Amethi Lok Sabha Election Result 2019 Live: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने पाई फतह, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया
Amethi Lok Sabha Election Result 2019 live अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनाव मे हरा दिया है। दोनों के बीच हार जीत का अंतर 55120 वोट रहे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Amethi Lok Sabha Election Result 2019: भाजपा की स्मृति ईरानी 468514 लाख वोट पाकर चुनाव जीत गई हैं। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 413394 वोट पाकर चुनाव हार गए हैं। दोनों के बीच हार जीत का अंतर 55120 वोट रहे। राहुल यहां से दूसरे स्थान पर रहे हैं। अमेठी सीट पर यह बड़ा उलटफेर रहा है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली इस सीट पर राहुल गांधी ने अपनी हार मान ली है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी को देश के लिए और स्मृति ईरानी को अमेठी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
वर्ष 2014 में, अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 408651 वोट मिले। उनकी पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने स्मृति ईरानी को 107903 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 52.39 प्रतिशत वोट पड़े।
अमेठी, उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र है। इसे बसपा सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई 2010 को अस्तित्व में लाया गया था। गौरीगंज शहर अमेठी जिले का मुख्यालय है। शुरुआत में इसका नाम छत्रपति साहूजी महाराज नगर था बाद में बदलकर इसका नाम अमेठी कर दिया गया है। यह भारत के गांधी परिवार की कर्मभूमि है।
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु उनके पोते संजय गांधी, राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने इस जिले का प्रतिनिधित्व किया है। देवी पाटन धाम, हिन्दू धार्मिक मंदिर, उल्टा गढ़ा (हनुमान मंदिर), हनुमान गढ़ी मंदिर, सती महरानी मंदिर और मालिक मोहम्मद जायसी की मस्जिद यहां के प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। दिल्ली से अमेठी की दूरी करीब 681।0 किलोमीटर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप