Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : नया गठबंधन से नया प्रधानमंत्री, उसी से होगा विकास : अखिलेश

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की रसूलाबाद व छिबरामऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभाओं को संबोधित किया।

By AbhishekEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 01:57 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 04:12 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : नया गठबंधन से नया प्रधानमंत्री, उसी से होगा विकास : अखिलेश
Loksabha Election 2019 : नया गठबंधन से नया प्रधानमंत्री, उसी से होगा विकास : अखिलेश
कन्नौज, जेएनएन। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यह परिवर्तन करने वाला महागठबंधन है। यह नया गठबंधन से नया प्रधानमंत्री और उसी से विकास होगा। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, अच्छे दिन की चोरी हो गई। सीमा पर सैनिकों की शहादत पर भाजपा राजनीति कर रही है। हमारी सरकार बनी तो शहीद के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। बुधवार को उन्होंने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से जुड़े रसूलाबाद व छिबरामऊ में जनसभाओं को संबोधित किया। उनके साथ कन्नौज से प्रत्याशी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं।
मौसम खराब होने के चलते अखिलेश यादव करीब डेढ़ घंटे देरी से रसूलाबाद पहुंचे। सभा में उन्होंने नाम लिये बगैर कहा कि चौकीदार ने उघोगपतियों को लाभ पहुंचाया है। वह लगातार जनता से झूठ बोल रहे हैं। अच्छे दिन आने और दो करोड़ नौकरियां देने की बात कहने वालों की बातें हवा हवाई साबित हुई हैं। रोजगार की बात पूछने पर वे पकोड़े बनाने की बात कह रहे हैं।
भाजपा वाले ला रहे विदेशी तेल
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनता से संवाद के अंदाज में पूछा कि पकोड़े सरसों के तेल के अच्छे होते हैं कि विदेशी तेल के। यह भाजपा वाले विदेशी तेल ला रहे हैं और सरसों के तेल की कीमत किसानों को नहीं दे पा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहने वाली भाजपा सरकार के बारे में उन्होंने किसानों से पूछा क्या उनकी आय दोगुनी हुई है क्या। वे केवल अमीरों के ही प्रधानमंत्री हैं।
ताजा किया नोटबंदी का दर्द
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता के समक्ष नोटबंदी का दर्द ताजा किया। कहा, नोटबंदी की बात क्षेत्रीय लोग अभी भूले नहीं होंगे, उस समय बैंकों की लाइनों में खड़े हुए अनेक लोग मर गए थे। रसूलाबाद में नोट बंदी के लिए लाइन में खड़ी महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। जिसे उन्होंने खजांची नाथ नाम दिया और उसके लिए 48 घंटे में मकान बनवा कर ननिहाल में और एक ददिहाल में दिया। इस मकान से उन्होंने मौजूदा सरकार के मुख्यमंत्री 'बाबा जीÓ को उदाहरण पेश था कि जनता के लिए ऐसे मकान बनवाएं। सपा सरकार के बाद बाबा जी मुख्यमंत्री बने तो आवास को गंगाजल से धुलवाया। ऐसा किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया होगा, भाजपा जातियों में झगड़ा करवा कर राज करना चाहती है। हमारा लक्ष्य सभी को आबादी के हिसाब से सम्मान मिलना चाहिए, हम झगड़ा कर नहीं सकते। उनकी बात पर भीड़ ने हां में हां मिलाया।
भाजपा ने सीमा पर जवानों को कराने का काम किया
अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार नोटबंदी के दौरान एकत्र धन को उद्योगपतियों को दे दिया, जो धन लेकर बाहर चले गए। भाजपा सीमा की सुरक्षा की बात कर रही है लेकिन हमारी सीमाएं तो सदैव जवानों के सहारे सुरक्षित रहती हैं। कहा, भाजपा ने जवानों को सीमा पर शहीद करवाने का काम किया है। सीमा पर सैनिक शहीद हो रहे हैं और भाजपा उसपर राजनीति कर रही है। शहीद के परिवारों को विशेष सम्मान भी नहीं दिया है। उनकी सरकार बनने पर शहीद के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी।
आने वाला तूफान वोटों वाला
कन्नौज की छिबरामऊ विधानसभा में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों में जोश का उत्साह रसूलाबाद की तरह दिख रहा है। आने वाला तूफान वोटों वाला आएगा। छिबरामऊ विधानसभा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। कहा, पहले सपा अकेले साइकिल चला रही थी लेकिन अब बसपा भी साथ है। यह परिवर्तन लाने वाला नया गठबंधन है और नया प्रधानमंत्री बनेगा और उससे ही विकास होगा।
अच्छे दिन की चोरी हुई
अखिलेश ने कहा कि कन्नौज से समाजवादी की पहचान और पुराना रिश्ता है। यहां की जनता ने इतिहास बनाया और डिंपल निर्विरोध जीतीं। कहा, यहीं प्रधानमंत्री आये थे, न जाने क्या क्या वादे किए। अच्छे दिन के वादे किए लेकिन अच्छे दिन दिखे नहीं तो अच्छे दिन की चोरी हुई। कहा कि नोटबंदी से किसानों की आय और रोजगार छिन गए। उन्होंने कहा कि देश में कालाधन तो आया नहीं उल्टा लोग लेकर भाग गए। 36000 कारोबारी देश छोड़कर भाग गए हैं। सभा में डिंपल यादव ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार फेल, जीएसटी फेल। इस चुनाव में चूक हुई तो देश पिछड़ जाएगा।
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.