Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : भाजपा की चुनाव संचालन समिति में आजसू नेताओं को भी मिली जगह

Lok Sabha Election 2019. सिंहभूम लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चत करने के मकसद से भाजपा ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इसमें आजसू को भी जगह दी गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 08:53 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 10:09 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 :  भाजपा की चुनाव संचालन समिति में आजसू नेताओं को भी मिली जगह
Lok Sabha Election 2019 : भाजपा की चुनाव संचालन समिति में आजसू नेताओं को भी मिली जगह

चाईबासा, जागरण संवाददाता। सिंहभूम लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चत करने के मकसद से भाजपा ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इस सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी बनाए गए हैं। चुनाव संचालन समिति में भाजपा के साथ-साथ आजसू के नेताओं को भी जगह मिली है।

loksabha election banner

लोकसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति में संयोजक बिनोद श्रीवास्तव, सह संयोजक दिनेश नंदी, लालमुनि पूर्ति, मनीष राम के  नाम शामिल हैं । सदस्य में अशोक षाड़ंगी, जेबी तुबिद, संजय पांडेय, अनंत राम टुडू, बास्को बेसरा, सिद्धार्थ महतो, छवि महतो, रामलाल मुंडा, संतोष महतो, रविशंकर व सुधीर महतो (आजसू), मो बारीक, विष्णु गुप्ता, अवनेश गुप्ता, हरीश बेहरा, जवाहरलाल बानरा, लालन तिवारी, शैलेंद्र सिंह, मनोरंजन सिंह, सतीश शर्मा, चुम्बरू चटोम्बा, मधुसूदन महापात्रो, डॉक्टर मनोज कुमार, रामरतन महतो, उदय सिंह को शामिल किया गया है। 

इन्हें भी जिम्मेदारी

इसके अलावा कार्यक्रम विभाग में राष्ट्रीय, प्रांतीय, स्थानीय नुक्कड़ जनसंपर्क के लिए मनीष राम, संजय मित्रा, विजय अग्रवाल, अनूप सुल्तानिया जबकि कार्यालय के लिए रामजी तिवारी, कामेश्वर विश्वकर्मा, शिव बजाज, आवास के लिए अमित जायसवाल, संजय चौबे, नारायण पाड़ेया, सिंटू प्रसाद, मीडिया के लिए नरेश खिरवाल, दिनेश यादव, चंदन पांडे व पंकज कुमार, सोशल मीडिया एवं आईटी के लिए राकेश मिश्रा, चंदन पांडे, पंकज कुमार व दिनेश यादव के नाम घोषित किए गए।

प्रचार की कमान ये संभालेंगे

प्रचार में रवि प्रकाश विश्वकर्मा, प्रताप कटियार, संजय अखाड़ा व आलोक मिश्रा, विधि व प्रशासनिक समन्वय के लिए हेमंत केशरी, केशव प्रसाद, राकेश पांडे व राजेश अग्रवाल, वाहन( प्रचार एवं नेताओं के भ्रमण) हेतु संजय पति, पंकज खीरवाल, राजेश अग्रवाल व राजू खान, भोजन के लिए संजय  अखाड़ा, आलोक झा, पकलू लोहार, संजय गोप, चुनाव सामग्री के लिए शिवकुमार राम, राजू प्रजापति, पकलू लोहार, विकास मछुआ, बूथ पैकेट एवं मतदाता पर्ची के वितरण प्रमुख अनूप सुल्तानिया, चंद्रमोहन तियू, सुमित प्रजापति, अक्षय खत्री को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा लोकसभा क्षेत्र में रहनेवाले विधायक, जिलाध्यक्ष, विधानसभा संयोजक प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगर निगम महापौर, उपमहापौर, नगरपालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.