Move to Jagran APP

Bihar Lok Sabha Election Phase 6: 2014 से केवल 2% ही बढ़ा मतदान, जानिए क्‍या रहे कारण

Bihar Lok Sabha Election Phase 6 बिहार में छठे चरण के चुनाव में आठ सीटों पर वोटिंगमें उम्‍मीद से कम इजाफा दिखा। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 07:55 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 01:50 PM (IST)
Bihar Lok Sabha Election Phase 6: 2014 से केवल 2% ही बढ़ा मतदान, जानिए क्‍या रहे कारण
Bihar Lok Sabha Election Phase 6: 2014 से केवल 2% ही बढ़ा मतदान, जानिए क्‍या रहे कारण

पटना [राजेश ठाकुर]। बिहार में छठे चरण के चुनाव में आठ सीटों पर वोटिंग हो गई। इस चरण में उम्‍मीद थी कि मतदान का फीसद बहुत ज्‍यादा बढ़ेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। फीसद बढ़ा, पर मामूली ही। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव की तुलना में महज दो फीसद का इजाफा हुआ। रविवार को जिन आठ सीटों पर मतदान हुआ, उन सीटों पर 2014 में 57.25 फीसद लोगों ने वोट डाले थे, जबकि इस बार उन्‍हीं सीटों पर 59.38 फीसद वोट पड़े। इस तरह महज 2.13 फीसद का इजाफा हुआ। इसका एक बड़ा कारण गर्मी का मौसम व रमजान का महीना बताया जा रहा है।
चुनाव आयोग ने जारी किये आंकड़े
मतदान के बाद बिहार चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार सबसे अधिक वाल्‍मीकिनगर और पश्चिमी चंपारण में 63 फीसद वोट पड़े। जबकि, महाराजगंज में सबसे कम 52 फीसद वोट डाले गए। अगर लोकसभा वार वोटों का फीसद देखें तो पाते हैं कि हर सीट पर भी कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। आंकड़े बताते हैं कि वाल्‍मीकिनगर में 2, पश्चिमी चंपारण में 3.41, पूर्वी चंपारण में 1.56, शिवहर में 3.27, वैशाली में 2.15, गोपालगंज में 4.60, सिवान में 0.22 तथा महाराजगंज में 0.55 फीसद का इजाफा हुआ। 
कोई कोई भीषण गर्मी तो कोई रोजा को बता रहा कारण 
काफी जागरुकता के बाद भी वोटों में मामूली बढ़त को लेकर लोगों का कहना है कि भीषण पड़ रही गर्मी के चलते ऐसा हुआ। 42 डिग्री तापमान पड़ रहा है, जिसके कारण काफी लोग वोट के लिए नहीं निकल पाए। वहीं कुछ लोग का कहना है कि अभी रोजा का समय है, इसके कारण भी काफी लोग वोटिंग के लिए नहीं निकल पाए। इवीएम तो कहीं मारपीट के कारण भी मतदान बाधित हुआ। कारण जो भी हो, लेकिन वोटों के प्रतिशत में मामूली बढ़त बेशक चिंता का विषय है।        

loksabha election banner

छठे चरण की वोटिंग (फीसद में) 

वाल्‍मीकिनगर
2019:  63.80
2014: 61.80 
पश्चिमी चंपारण
2019: 63.90   
2014: 60.49  
पूर्वी चंपारण
2019: 58.70   
2014: 57.16 
शिवहर
2019: 60.00   
2014: 56.73 
वैशाली
2019: 61.37   
2014: 59.12 
गोपालगंज
2019: 59.20   
2014: 54.60 
सिवान
2019: 56.75   
2014: 56.53 
महाराजगंज
2019: 52.12   
2014: 51.57

पांचवें चरण की वोटिंग (फीसद में) 

सीतामढ़ी

2019:  56.90

2014: 56.87 

मधुबनी

2019: 55.50   

2014: 51.77  

मुजफ्फरपुर

2019: 61.30   

2014: 60.86 

सारण

2019: 58.00   

2014: 54.94 

हाजीपुर

2019: 57.72   

2014: 54.03

चौथे चरण की वोटिंग (फीसद में) 

दरभंगा

2019: 56.68   

2014: 53.98 

उजियारपुर

2019: 60.56   

2014: 59.89  

समस्‍तीपुर

2019: 60.80   

2014: 55.35 

बेगूसराय

2019: 61.27   

2014: 59.27 

मुंगेर            

2019: 55.38   

2014: 52.40

तीसरे चरण की वोटिंग (फीसद में) 

झंझारपुर

2019: 56.12   

2014: 55.99 

सुपौल        

2019: 62.80   

2014: 62.24 

अररिया

2019: 62.34   

2014: 60.46 

मधेपुरा

2019: 59.12   

2014: 58.61 

खगडि़या

2019: 58.83   

2014: 58.08

दूसरे चरण की वोटिंग (फीसद में) 

बांका

2019: 58.00   

2014: 57.69 

भागलपुर

2019: 58.20  

2014: 57.38  

कटिहार

2019: 68.20  

2014: 67.39 

पूर्णिया

2019: 64.50   

2014: 63.88 

किशनगंज

2019: 64.10  

2014: 63.31

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.