Move to Jagran APP

Jharkhand Election Results 2019: एक मुकाबला ऐसा भी, अंत तक अटकी रहीं अर्जुन की सांसें

Jharkhand Election Results 2019. मतगणना शुरू से ही रोमांचित करती रही। सबकी सांसे ऊपर-नीचे होती रही। शुरू में तीन राउंड तक भाजपा आगे थी। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी आगे हो गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 05:14 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 11:38 AM (IST)
Jharkhand Election Results 2019: एक मुकाबला ऐसा भी, अंत तक अटकी रहीं अर्जुन की सांसें
Jharkhand Election Results 2019: एक मुकाबला ऐसा भी, अंत तक अटकी रहीं अर्जुन की सांसें

खूंटी, जासं। खूंटी संसदीय क्षेत्र का परिणाम आखिरकार देर रात पौने बारह बजे जारी कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के जीत की आधिकारिक घोषणा की गई। मामला करीब साढ़े नौ घंटे तक फंसा रहा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ओर से कार्यकर्ता डटे रहे। नारेबाजी करते रहे। हंगामा देख काफी संख्या में सुरक्षा बल के जवान को भी तैनात कर दिया गया था। दरअसल, जब भाजपा के मुंडा एक हजार मतों से जीत रहे थे, तभी कांग्रेसियों ने सवाल खड़ा कर दिया। कांग्रेस ने इस सीट पर पुन: मतगणना की मांग करने लगे। इस कारण परिणाम रुका है। अधिकारी ऊपर से निर्देश आने का इंतजार करने लगे।

loksabha election banner
  • साढ़े नौ घंटे से तक फंसा रहा खूंटी संसदीय क्षेत्र का परिणाम
  • 1445 मतों से विजयी हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा
  • राज्य में सबसे कम मतों के अंतर से विजयी होने वाले प्रत्याशी
  • भाजपा-कांग्रेस के बीच टक्कर का रहा मुकाबला

यहां की मतगणना शुरू से ही रोमांचित करती रही। दोनों दलों की सांसे ऊपर-नीचे होती रही। शुरू में तीन राउंड तक भाजपा आगे थी। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा आगे हो गए। उन्होंने अपनी बढ़त 13वें राउंड तक कायम रखी। 14वें राउंड में पुन: भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा आगे निकल गए। 16वें राउंड तक उनकी बढ़त बरकरार रही। उन्होंने कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा से 2075 वोट की बढ़त ले ली थी।

इस बीच इलेक्ट्रानिक मीडिया में अर्जुन मुंडा के विजयी होने की खबर प्रसारित होने लगी। उपायुक्त सूरज कुमार ने मीडिया कक्ष में पहुंचकर सभी मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि वे बगैर घोषणा के चुनाव के नतीजे न तय करें। उन्होंने बताया कि कुछ ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट की गणना अभी नहीं हुई है। गणना होने के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

इस बीच कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी अजयनाथ शाहदेव ने मतगणना पर सवाल उठाते हुए गड़बड़ी की शिकायत निर्वाचन आयोग से की। साथ ही स्थिति स्पष्ट न होने तक सर्टिफिकेट न देने का आग्रह चुनाव पर्यवेक्षक से की। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने पुनर्मतणना की मांग की। इधर, बाहर रुक-रुककर बैंड-बाजे व जिंदाबाद के नारे भाजपा समर्थक लगाते रहे। वहीं, कांग्रेसी कार्यकर्ता भी पीछे नहीं थे।

अंतत: 11.36 पर अर्जुन मुंडा के जीत की घोषणा की गई। पहले वह 1098 से जीत रहे थे। दुबारा मतगणना हुई तो 1445 मतों से विजयी हुए। उन्हें कुल मत 382638 मत मिले जबकि कालीचरण को 381193 मत मिले। इस तरह देर रात तक चला सस्पेंस खत्म हुआ।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.