Move to Jagran APP

LokSabhaElection2019:रामपुर में पांच बजे तक 56.92 फीसद मतदान

जिले में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर 21 जोन में बांटा जिला 141 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात 12 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती गई है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 11:08 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 11:30 PM (IST)
LokSabhaElection2019:रामपुर में पांच बजे तक 56.92 फीसद मतदान
LokSabhaElection2019:रामपुर में पांच बजे तक 56.92 फीसद मतदान

रामपुर। जिले में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर 21 जोन में बांटा जिला, 141 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, 12 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती गई है। रामपुर में पांच बजे तक विभिन्न क्षेत्रों को मिलाकर कुल  56.92 फीसद मतदान हुआ।

loksabha election banner

बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 1678175 मतदाता वोट डाल रहे हैं। इनमें 901268 पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 776744 है। इनके अलावा 8938 दिव्यांग और 163 थर्ड जेंडर भी वोट डालेंगे। मतदान के लिए 1946 बूथ बनाए हैं। बूथों पर सुविधाओं के साथ सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

21 जोन में बांटा गया जिला

जिले को 21 जोन और 141 सेक्टर में बांटा है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पैरामिलिट्री समेत 12 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं। इनमें दो अपर पुलिस अधीक्षक, छह पुलिस उपाधीक्षक, 40 इंस्पेक्टर, 570 दारोगा, 800 हेड कांस्टेबिल, 3980 कांस्टेबिल, 25 कम्पनी अद्र्ध सैनिक बल और 4500 होमगार्ड लगाए हैं। जिन मतदान केंद्रों पर जाने का रास्ता संकरा है, वहां 100 बाइक स्कॉट को जिम्मेदारी दी है। जिले की सीमाओं को 30 बैरियरों से सील कर दिया है। इन बैरियर पर तैनात पुलिस और स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा चेङ्क्षकग की जा रही है, ताकि इन रास्तों से कोई अवैध शराब, धन या अन्य आपत्तिजनक सामान न ले जा सके। 45 एफएसटी और 15 एसएसटी टीम स्थान बदल-बदल कर लगातार 24 घंटे चेङ्क्षकग कर रही हैं। इसके अलावा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को सभी थाना क्षेत्रों में दो-दो क्यूआरटी मोबाइल लगाई हैं। थानावार 64 मोबाइल पार्टियां भी बनाई हैं, जिन्हें क्षेत्र आवंटित कर दिए हैं। ये मोबाइल पार्टी अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में दिन भर भ्रमणशील रहेंगी। सभी भ्रमणशील पार्टियों को वायरलेस सैट दिए गए हैं।

78 हजार लोगों से शांति भंग का खतरा

लोकसभा चुनाव में पुलिस और प्रशासन को 77861 लोगों से शांति भंग का अंदेशा है। ये लोग कोई गड़बड़ी न करें, इसके लिए पहले ही इंतजाम कर लिए हैं। पुलिस प्रशासन ने इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर मुचलका पाबंद कर दिया है। इसी तरह 10900 लाइसेंसी शस्त्र धारकों के असलहे भी जमा करा लिए हैं। अवैध शस्त्रों के संबंध में जिले के समस्त थानों पर कुल 122 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मुकदमों में 160 अवैध असलहे और 205 कारतूस भी जब्त किए गए हैं। छह अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी गई हैं। गैंगस्टर एक्ट में 58 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 88 गुंडा तत्वों को जिला बदर किया गया है। इनमें चेङ्क्षकग के दौरान 17 जिला बदर शहर में ही घूमते पकड़े गए थे, जिन्हें पकड़कर जेल भेज दिया है। 189 के विरूद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जिले में शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए अभियान में 205 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे 23 लीटर अंग्रेजी शराब और 7730 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।

रामपुर जिले का विधानसभा वार मतदान प्रतिशत सुबह नौ बजे तक

चमरौआ 10

विलासपुर 10

रामपुर 09

मिलक 09

कुल 9.91

रामपुर में 11 बजे तक मतदान

स्वार                19

चमरौआ          24

विलासपुर        31

रामपुर           15

मिलक           27

कुल           23.03

रामपुर में एक बजे तक मतदान

स्वार              36

चमरौआ        37

विलासपुर      41

रामपुर         29

मिलक         36

कुल          35.8

रामपुर में तीन बजे तक मतदान

स्वार            52.56

चमरौआ         49.72

विलासपुर         52.49

रामपुर            42

मिलक           38.83

कुल            49.12

रामपुर में पांच बजे तक मतदान

स्वार            61.07

चमरौआ         57.71

बिलासपुर         60.85

रामपुर            47.48

मिलक           59.43

कुल            56.92


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.