Lok Sabha Election: बिहार में चौथे चरण के चुनाव में 36% प्रत्याशी दागी, जानिए
Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों पर सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। इस चरण के 66 प्रत्याशियों में से 36 फीसद पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 12:16 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 03:37 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के 66 प्रत्याशियों में से 24 पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 21 पर तो गंभीर आपराधिक आरोप हैं। बिहार इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। विदित हो कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार के दरभंगा, बेगूसराय, मुंगेर, समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्रों में सोमवार को वोटिंग हुई।
बेगूसराय: गिरिराज पर छह ताे कन्हैया पर पांच मुकदमे
चौथे चरण में बेगूसराय सबसे हॉट सीट है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह और जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष रहते देशद्रोह के आरोपों से घिरे तथाभारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (भाकपा) के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तनवीर हसन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है। इनमें गिरिराज सिंह पर छह मामले दर्ज हैं तो कन्हैया कुमार पर भी पांच मुकदमे दर्ज हैं।
निर्दलीय अमर कुमार व शंभू कुमार सिंह के दामन पर भी दाग हैं।
दरभंगा: यहां चार प्रत्याशियों के दामन पर दाग
दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्यािशियों में से चार के दामन पर दाग हैं। बीएसपी के मो. मुख्तार, निर्दलीय अब्दुल अजीज व संजय पासवान और मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा के सरोज कुमार चौधरी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
समस्तीपुर: सबसे कम आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रत्याशी
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर से सबसे कम तीन आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के रामचंद्र पासवान समेत भारतीय मोमिन फ्रंट के राज कुमार राम और आम अधिकार मोर्चा की आशा देवी के रिकॉर्ड आपराधिक हैं। रामचंद्र पासवान पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।
मुंगेर व उजियारपुर: यहां भी प्रत्याशियों पर आपराधिक आरोप
मुंगेर व उजियारपुर के प्रत्याशियों पर भी आपराधिक आरोप हैं। उजियारपुर से चुनाव लड़ रहे भाजपा के नित्यानंद राय, रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अमरेंद्र कुमार यादव, सीपीआइ-एम के अजय कुमार और निर्दलीय ममता कुमारी व मो. अनवर पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुंगेर से बीएसपी के कुमार नवनीत हिमांशु, एसएचएस के संजय केसरी, कांग्रेस की नीलम देवी, जदयू के राजीव रंजन सिंह, एसबीपी के सर्वोदय पासवान और एसयूसीआइ के विकास कुमार आर्या पर भी मामले दर्ज हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें