Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : सात नगर पंचायतों में 25 हजार लोग बनाएंगे मानव श्रृंखला

लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद जारी है। इसी क्रम में 24 अप्रैल को कौशांबी जनपद में करीब 25 हजार लोग मानव श्रृंखला बनाएंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 06:30 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : सात नगर पंचायतों में 25 हजार लोग बनाएंगे मानव श्रृंखला
Lok Sabha Election 2019 : सात नगर पंचायतों में 25 हजार लोग बनाएंगे मानव श्रृंखला

कौशांबी : मतदान प्रतिशत बढ़ाने व लोगों को छह मई को मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोटिंग के लिए प्रेरित करने को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। लोगों में जागरूकता लाने के लिए 24 अप्रैल को स्वीप टीम व दैनिक जागरण संयुक्त रूप से पूरे जिले की हर नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्र में मानव श्रृंखला बनाएगा। इसके कार्यक्रम में पूरे जिले स्कूली बच्चों के साथ समाज के हर वर्ग को शामिल किया जाएगा। स्वीप प्रभारी व सीडीओ ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। 

loksabha election banner

मानव श्रृंखला में उल्लास के साथ शामिल होंगे स्कूल के विद्यार्थी

प्रभारी अधिकारी स्वीप इंद्रसेन सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसमें सभी विधान सभा क्षेत्रों में आने वाले जूनियर स्कूलों के बच्चों के साथ ही इंटर कॉलेज के बच्चे प्रमुख होंगे। इसके साथ ही सरकारी विभागों में तैनात कर्मचारी व आम नागरिकों आपसी सहयोग से मानव श्रृंखला का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि तीनों विधान सभा क्षेत्रों में आने वाली नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्र में मानव श्रृंखला का बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाना है। 

सुबह आठ बजे से होगी शुरुआत 

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह ने बताया कि इस मानव श्रृंखला को बनाने में करीब 20-25 हजार लोगों के एक साथ जुटने की संभावना है। सुबह आठ बजे से ही हर नगर पंचायत क्षेत्र में श्रृंखला बनानी शुरू हो जाएगी। इसके लिए हर नगर पंचायत के लिए नोडल अधिकारी बनाएं गए है, जो पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे। 

डॉ. आशा राम बने भरवारी के नोडल अधिकारी 

भरवारी नगर पालिका परिषद में मानव श्रृंखला कार्यक्रम के लिए जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. आशा राम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। व्यवस्थापन की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दी गई है। सहयोगी कर्मचारी के रूप में भवंस मेहता के प्रोफेसर डॉ. सतीश चंद्र व हुबलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रशीद अहमद मुस्तैद रहेंगे।

डॉ. शाकिब अनवर को बनाया गया है चायल का नोडल 

चायल नगर पंचायत का नोडल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाकिब अनवर को बनाया गया है। व्यवस्थापक की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को दी गई है। प्रवक्ता दीपक कुमार व प्रधानाचार्य लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज प्रमोद कुमार को सहयोगी के बनाया गया है।

उदय भान गौतम को सरायअकिल का प्रभार

सरायअकिल नगर पंचायत का नोडल उप कृषि निदेशक उदय भान गौतम को बनाया गया है। व्यवस्था की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अभियंता नगर पंचायत को दी गई है। प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कॉलेज सरायअकिल कृष्णानंद पांडेय व प्रधानाचार्य सरदार पटेल इंटर कॉलेज सुनील कुमार को सहयोगी बनाया गया है।

मंझनपुर का जिम्मा डॉ. वीपी पाठक को

मंझनपुर नगर पंचायत का नोडल अधिकारी डॉ. वीपी पाठक मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को बनाया गया है।  व्यवस्था की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी के साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को दी गई है। कंचन गौड़ प्राचार्य महामाया राजकीय महा विद्यालय व चुन्नीलाल प्रधानाचार्य श्री दुर्गा इंटर कॉलेज ओसा को दी गई है।

करारी का कमान जेपी साहू संभालेंगे

करारी नगर पंचायत का नोडल जेपी साहू अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को बनाया गया है। व्यवस्था की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को दी गई है। प्राचार्य रिजवी कॉलेज व मन्नू मिश्रा प्रधानाचार्य करारी इंटर कॉलेज को सहयोगी बनाया गया है।

अझुवा नगर पंचायत में मानव श्रृंखला की जिम्मेदारी डॉ. आमकेश सिंह को

अझुवा नगर पंचायत का नोडल डॉ. ओमकेश ङ्क्षसह जिला होम्योपैथिक अधिकारी को बनाया गया है। व्यवस्था की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा, खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को दी गई है। प्रधानाचार्य हनुमान इंटर कॉलेज बृजेश ङ्क्षसह व प्रधानाचार्य धर्मा देवी इंटर कॉलेज राम किरन त्रिपाठी को सहयोगी बनाया गया है। 

ओपी अंबष्ट बने सिराथू के नोडल

सिराथू नगर पंचायत का नोडल ओपी अंबष्ट प्रभागीय वनाधिकारी वन को बनाया गया है। व्यवस्था की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को दी गई है। इसके अलावा प्रधानाचार्य एसएवी इंटर कॉलेज सैनी अश्वनी कुमार तिवारी व प्रधानाचार्य उदय श्याम इंटर कॉलेज उमेश श्रीवास्तव को सहयोगी बनाया गया है। 

तीन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

तीनों विधान सभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसके लिए मंझनपुर विधान सभा की जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरङ्क्षवद कुमार, चायल की जिम्मेदारी डॉ. अनिरूद्ध श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रवक्ता डायट और सिराथू की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.