Move to Jagran APP

LokSabhaElection2019:सम्भल में पांच बजे तक 58.5 फीसद मतदान

सम्भल संसदीय सीट पर मतदाता मतदान करने के प्रति खूब दिलचस्पी दिखा रहे है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए भीड़ उमड़ रही है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 10:12 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 01:52 PM (IST)
LokSabhaElection2019:सम्भल में पांच बजे तक  58.5 फीसद मतदान
LokSabhaElection2019:सम्भल में पांच बजे तक 58.5 फीसद मतदान

सम्भल। सम्भल संसदीय सीट पर मतदाता मतदान करने के प्रति खूब दिलचस्पी दिखा रहे है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए भीड़ उमड़ रही है। युवा से लेकर बुजुर्ग महिला, दिव्यांग वोटर बूथों पर पहुंच रहे हैं। सम्भल लोकसभा सीट पर पांच बजे तक  58.5 फीसद मतदान हुआ।

loksabha election banner

इसमें कुंदरकी विधानसभा सबसे पीछे है। सबसे आगे चन्दौसी विधानसभा है। वोटरों के उत्साह को देखते हुए लग रहा है कि  मतदान फीसद बढ़ेगा। 

 लोकसभा चुनाव में सम्भल संसदीय सीट ओर तीसरे चरण में हो रहे चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर बूथ पर अद्धसैनिक बलों के जवान तैनात है। सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सम्भल, असमोली, गुन्नौर, चन्दौसी समेत कई  स्थानों पर ईवीएम मशीन खराब होने के चलते मतदान थम गया। आनन-फानन में। मशीनों को बदलवाया गया। युवाओ ने सुबह से ही मतदान करने को लेकर उत्साह दिखाया। सुबह 9 बजे तक सम्भल लोकसभा सीट पर 10. 39 फीसद मतदान हुआ। वोट डालने को लेकर कुंदरकी विधानसभा के मतदाता पीछे है। सम्भल विधानसभा में 11 फीसदी, असमोली विधानसभा में 10 फीसदी, कुंदरकी में 8 फीसदी, बिलारी में 11 फीसदी, चन्दौसी में 12 फीसदी मतदान हुआ है।

जनपद में मतदान केंद्रों की ओर बढ़े 18 लाख वोटर

जनपद में मतदान केंद्रों की ओर 18 लाख से अधिक वोटर बढ़ रहे हैं। जनपद में कुल 18 लाख 13 हजार 939 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में कुल 404 बूथ हैं जबकि पुरुष वोटर 202260 और महिला वोटर 171343 हैं। थर्ड जेंडर भी 19 हैं। कुल वोटरों की संख्या 373622 है। इसी प्रकार बिलारी के 397 बूथों पर कुल 346487 वोटर हैं। इसमें पुरुष 186439 तथा महिलाएं 160034 हैं। थर्ड जेंडर भी 14 हैं। चन्दौसी में 375 बूथ हैं जबकि पुरुष मतदाता 200207 जबकि महिला मतदाता 171447 हैं। थर्ड जेंडर 29 हैं जबकि कुल मतदाता 371683 हैं। असमोली में कुल 394 बूथ हैं जबकि पुरुष वोटर 193409 व महिला वोटर 164139 हैं। थर्ड जेंडर 35 जबकि कुल वोटर 357583 हैं। इसी प्रकार सम्भल में कुल 373 बूथ पर पुरुष वोटर 196006 व महिला वोटर 168429 तथा थर्ड जेंडर 29 व कुल मतदाता 364464 हैं। यानी जिले के कुल 1943 बूथ पर 978321 पुरुष वोटर तथा 835392 महिला वोटर व 126 थर्ड जेंडर मिलाकर कुल 1813839 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने घर से निकल चुके हैं। 

सम्भल में 11 बजे तक मतदान

सम्भल         23 फीसद

असमोली      22 फीसद

कुंदरकी       19 फीसद

बिलारी        20.23 फीसद

चन्दौसी         20 फीसद

कुल         20.84 फीसद

सम्भल में एक बजे तक मतदान फीसद

सम्भल              38 फीसद

कुंदरकी            37 फीसद

बिलारी          42.37 फीसद

चंदौसी             34 फीसद

असमोली         38.25 फीसद

कुल मतदान     37.92 फीसद

सम्‍भल का तीन बजे तक का मतदान फीसद

चंदौसी               44 फीसद

असमोली             46 फीसद

बिलारी                 50.16 फीसद

कुंदरकी             49.05 फीसद

सम्‍भल                47. 15 फीसद

कुल मतदान          47. 36 फीसद

सम्‍भल का पांच बजे तक का मतदान फीसद

चंदौसी               52 फीसद

असमोली            57 फीसद

बिलारी                56 फीसद

कुंदरकी             59 फीसद

सम्‍भल                58 फीसद

कुल मतदान          58. 5 फीसद

 सम्भल सांसद ने पत्नी संग डाला वोट

सम्भल के सांसद सत्यपाल सैनी ने पाकबड़ा स्थित अपने बूथ पर पत्नी के साथ वोट डाला।

विधायक  इकबाल महमूद ने भी किया मतदान

 

 निगार पब्लिक स्कूल में बने बूथ पर विधायक इकबाल महमूद ने अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद वह बाहर निकले और अंगुली पर लगे निशान को दिखाकर अन्य लोगों से भी मतदान की अपील की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.