Move to Jagran APP

केरल में बोले गिरिराज सिंह- कमीशन मनी पर चलती है राज्य सरकार

गिरिराज सिंह ने तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा चुनाव-2021 के लिए अपनी पार्टी का प्रचार किया और विरोधी दलों पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा केरल की सरकार कमीशन मनी पर चलती है। जानें और क्या बोले मंत्री।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 12:54 PM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 01:20 PM (IST)
केरल में बोले गिरिराज सिंह- कमीशन मनी पर चलती है राज्य सरकार
गिरिराज सिंह ने केरल सरकार पर साधा निशाना, कहा- कमीशन मनी पर चलती है सरकार

तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा चुनाव-2021 के लिए अपनी पार्टी का प्रचार किया और विरोधी दलों पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा,' केरल की सरकार कमीशन मनी पर चलती है। हमें लोगों ने बताया कि यहां कोई प्रोजेक्ट तब तक सफल नहीं होता, जब तक कमीशन नहीं दिया जाए'।  मंत्री ने आगे कहा कि यह सरकार फेमस सरकार नहीं है।

loksabha election banner

राजनाथ सिंह भी इससे पहले साधा था निशाना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दौरे से पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी केरल पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने पंबाडी में रोड शो का नेतृत्व किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने रोड शो का नेतृत्व करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार की नीति इस बात को सुनिश्चित करना है कि सभी को समान न्याय मिले।

राजनाथ ने कहा था कि केरल की जनता सियासी विकल्प की तलाश में है और मैं स्पष्ठ कहे देता हूं कि भाजपा तुष्टिकरण की नीति में विश्वास नहीं करती। हमें समर्थन दीजिए। हिंसा मुक्त प्रदेश बनेगा। सबका साथ सबका विकास होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.