Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: तीसरे चरण में 2014 बूथों पर सीधी निगहबानी, 329 मॉडल बूथ

Jharkhand Assembly Election 2019. मतदान को आकर्षित करने के लिए 329 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। 44 मतदान केंद्र महिला निर्वाचनकर्मियों के हवाले होंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 08:19 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 10:09 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: तीसरे चरण में 2014 बूथों पर सीधी निगहबानी, 329 मॉडल बूथ
Jharkhand Assembly Election 2019: तीसरे चरण में 2014 बूथों पर सीधी निगहबानी, 329 मॉडल बूथ

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण में जिन 17 विधानसभा सीटों के लिए 12 दिसंबर को मत डाले जाएंगे, उनमें से 2014 बूथों पर निर्वाचन आयोग की सीधी निगहबानी होगी। किस बूथ पर कब मतदान शुरू हुआ, कितनी लंबी कतारें हैं, वहां टोकन व्यवस्था प्रभावी है अथवा नहीं।

loksabha election banner

बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला मतदाताओं के लिए किए गए प्रावधान का अनुपालन हो रहा है अथवा नहीं, संबंधित जिलों के प्रशासन के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तक वेबकास्टिंग के जरिए इस पर नजर रखेंगे। मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के निमित्त निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जहां 329 मॉडल बूथ बनाए गए हैं, वहीं महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के निमित्त 44 बूथों के संचालन की जवाबदेही महिला निर्वाचनकर्मियों को सौंपी गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार कोडरमा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 92, बरकट्ठा के 84, बरही के 95, मांडू के 79, हजारीबाग के 214, सिमरिया के 105, बड़कागांव के 114, रामगढ़ के 109 तथा धनवार के 79 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसी तरह गोमिया के 83, बेरमो के 131, इचागढ़ के 39, सिल्ली के 112, खिजरी के 166, रांची के 151, हटिया के 204, जबकि कांके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 157 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

कहां, कितने मॉडल बूथ और कितने केंद्र महिलाओं के हवाले

विधानसभा  मॉडल बूथ  महिलाओं के हवाले बूथ

कोडरमा        10        09

बरकट्ठा       02       01

बरही          03        02

मांडू           02        01

हजारीबाग     04        03

सिमरिया       35       03

बड़कागांव     13       00

रामगढ़         05       00

धनवार         18       00

गोमिया       15       00

बेरमो           22       00

इचागढ़       03       01

सिल्ली       25        00

खिजरी       43        00

रांची          13       02

हटिया        62       11

कांके          65       08


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.