Nala Assembly Election 2019 नाला में 78.01 फीसद वोटिंग, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में लॉक
Nala Assembly Election 2019 नाला विधानसभा में 78.01 फीसद वोटिंग हुई। इसके साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक हो गई। यहां से 16 प्रत्याशी मैदान में हैं।
नाला, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 पांचवे एवं अंतिम चरण में नाला विधानसभा में शुक्रवार को मतदान जारी है। यहां 78.01 फीसदी मतदान हुआ है। नाला विधानसभा क्षेत्र के सारे बूथ ग्राणीण क्षेत्र के हैं। यहां के 332 मतदान केंद्रों पर 16 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो रहा है।
नाला विधानसभा में झामुमो के प्रत्याशी विधायक रवीन्द्र नाथ महतो और भाजपा प्रत्याशी सत्यानंद झा उर्फ बाटुल के बीच आमने-सामने की लड़ाई की संभावना है। सीपीआइ प्रत्याशी कन्हाईमाल पहाड़िया और आजसू प्रत्याशी माधव चंद्र महतो चुनावी संघर्ष को बहुकोणीय बनाने में अपनी ताकत झोंके हुए हैं। अन्य प्रत्याशी भी अपना जोर लगा हैं।
इस विधानसभा क्षेत्र के अहम मुद्दों में रोजगार के लिए पलायन, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती के लिए सिंचाई व रेल सुविधा की कमी शामिल है। यहां मैदान में कुल 16 प्रत्याशी हैं। नाला विधानसभा सामान्य सीट है।
नाला विधानसभा क्षेत्र :
- कुल मतदाता -2,23,115
- पुरुष मतदाता 1,15,889
- महिला मतदाता 1,07,224
- थर्ड जेंडर 02
- 18-19 वर्ष के नए मतदाता 7,156
- कुल मतदान केंद्र 332
- शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र 00
- ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र 332