Littipara Assembly Election 2019 : चुंबन प्रतियोगिता के लिए चर्चित लिट्टीपाड़ा में मतदान संपन्न, 70.01 फीसद पड़े वोट
Littipara Assembly Election 2019 संताल परगना के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। अब 23 दिसंबर को मतगणना होगी।
लिट्टीपाड़ा, जेएनएन। चुंबन प्रतियोगिता के लिए चर्चित लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को Jharkhand Assembly Election 2019 के पांचवें चरण में शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। मतदान सुबह सात बजे से तीन बजे के बीच हुआ। मतदान के दाैरान मतदाताओं का धुव्रीकरण मुख्य रूप से झामुमो के दिनेश विलियम और भाजपा के दानियल किस्कू के बीच दिखा। मतदान के दाैरान 70.01 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट चुंबन प्रतियोगिता के लिए चर्चित रहा है। यहां के विधायक साइमन मरांडी चुंबन प्रतियोगिता कराते रहे हैं। इस अपसंस्कृति बता भाजपा विरोध करती रही है। इस चुनाव में झामुमो ने साइमन के स्थान पर उनके बेटे दिनेश विलिमय मरांडी को प्रत्याशी बनाया है जिन्हें भाजपा के दानियल किस्कू ने चुनाैती दी। वैसे विधानसभा चुनाव में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। इस सीट पर पहाडिया वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। हालांकि महिला वोटर भी लिट्टीपाड़ा विधानसभा में जीत-हार का खेल बिगाड़ सकती है। इस सीट पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1,99,789 है जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,01,482 है। वहीं, पुरुष मतदाता 98,306 हैं। यहां के ग्रामीण महिलाओं में मतदान को लेकर उत्साह है। लिट्टीपाड़ा विधानसभा आरक्षित सीट है।
यहां के मतदाता सिंबल के आधार पर मतदान करते हैं। यहां से अब तक झामुमो ही विजयी हुई है। पार्टी ने इस बार दिनेश विलियम मरांडी को अपने उम्मीदवार बनाया है, जो साईमन के बेटे हैं। वहीं, 2014 में झाविमो के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दानियल किस्कु को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। झामुमो के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है। वहीं, भाजपा ने इस सीट जीतने के लिए पूरी तारत झोंक दी।
Littipara Assembly Election 2019 :
कुल मतदाता 1,99,789
पुरुष मतदाता 98,306
महिला मतदाता 1,01,482
थर्ड जेंडर 01
18-19 साल के नए मतदाता 3,597
कुल मतदान केंद्र 272
ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्र 272
शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्र 00