रांची, जेएनएन। Torpa Jharkhand Election Result 2019 तोरपा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने झामुमो से पिछली हार का बदला लेते हुए एक बार फिर तोरपा सीट भाजपा की झोली में डाल दी। वर्ष 2014 के चुनाव में झामुमो प्रत्याशी पौलुस सुरीन से महज 43 वोट से कोचे मुंडा पराजित हो गए थे। उस चुनाव में पौलुस सुरीन को 32003 और कोचे मुंडा को 31960 वोट मिले थे। इस बार भाजपा के कोचे मुंडा ने झामुमो के सुदीप गुडिय़ा को 9630 वोटों के बड़े अंतर से पराजित कर चुनाव जीत लिया।
पिछला चुनाव झामुमो सीट से लडऩे वाले पौलुस सुरीन इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर कोचे मुंडा के तारणहार बन गए। भाजपा के कोचे मुंडा को इस बार 43482, झामुमो के सुदीप गुडिय़ा को 33852 वोट मिले। पौलुस सुरीन ने 19234 वोट प्राप्त कर झामुमो के सपने को ध्वस्त कर दिया। इसका फायदा कोचे मुंडा को मिला।
बता दें कि 2014 के चुनाव में तोरपा तब चर्चा में आया था तब यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के पौलुस सुरीन मात्र 43 वोट से चुनाव जीते थे। इस बार झामुमो ने पौलुस सुरीन का टिकट काट कर सुदीप गुड़िया को उम्मीदवार बनाया है।
यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान