Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: 2मंत्री, 7पूर्व मंत्री और 14 विधायकों का भाग्य तय करेगा चौथे चरण का चुनाव

Jharkhand Assembly Election 2019 चौथे चरण की 15 सीटों के लिए चुनाव प्रचार शनिवार को थम जाएगा। यहां 16 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:47 AM (IST)
Jharkhand Election 2019: 2मंत्री, 7पूर्व मंत्री और 14 विधायकों का भाग्य तय करेगा चौथे चरण का चुनाव
Jharkhand Election 2019: 2मंत्री, 7पूर्व मंत्री और 14 विधायकों का भाग्य तय करेगा चौथे चरण का चुनाव

खास बातें

loksabha election banner
  • 16 दिसंबर को होगी वोटिंग, कई सीटों पर जबर्दस्त मुकाबला
  • 221 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में, 22 महिलाएं, चार सीटों पर एक भी नहीं
  • धनबाद, झरिया व बाघमारा जैसी हॉट सीटों पर होगा मतदान

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में दो मंत्री, सात पूर्व मंत्री सहित 14 वर्तमान विधायकों का भाग्य तय होगा। इस चरण की 15 सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान होगा। इस लिहाज से विभिन्न दलों व प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए महज एक दिन और मिलेगा, क्योंकि शनिवार को इन सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इस चरण में धनबाद, झरिया, बाघमारा जैसी कई हॉट सीटों पर जबर्दस्त मुकाबला होने की संभावना है। चौथे दौर में एक को छोड़कर सभी वर्तमान विधायक चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके समक्ष अपनी सीटें बचाने की चुनौती है।

झरिया के वर्तमान विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। इस चरण में कुल 221 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 22 महिलाएं हैं। चार विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। इनमें मधुपुर, चंदनक्यारी, सिंदरी तथा टुंडी शामिल हैं। 59 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक कुल 25 प्रत्याशी बोकारो में तथा सबसे कम आठ निरसा में हैं। 

इनके भाग्य का होगा फैसला

मंत्री : राज पलिवार, अमर कुमार बाउरी

पूर्वी मंत्री :  लालचंद महतो, अपर्णा सेनगुप्ता, उमाकांत रजक, मन्नान मल्लिक, मथुरा महतो, सुरेश पासवान, जलेश्वर महतो।

विधायक : राज पलिवार व अमर बाउरी के अलावा फूलचंद मंडल, राजकिशोर महतो, अरुप चटर्जी, नारायण दास, नागेंद्र महतो, केदार हाजरा, जयप्रकाश वर्मा, निर्भय कुमार शाहाबादी, बिरंची नारायण, राज सिन्हा, ढुल्लू महतो तथा जगरनाथ महतो। 

चार सीटों पर लगेंगी दो-दो ईवीएम

15 सीटों में से चार सीटों  पर मतदान के लिए दो-दो ईवीएम (बैलेट यूनिट) लगानी होंगी। इन सीटों पर 16 या इससे अधिक प्रत्याशी हैं। बता दें कि 16 या इससे अधिक प्रत्याशी होने पर दो या इससे अधिक ईवीएम लगाने पड़ते हैं। 

कहां कितने प्रत्याशी

सीट  कुल प्रत्याशी   महिला   निर्दल

  1. मधुपुर 13  00  01
  2. देवघर  12  01  01
  3. बगोदर  12  01  05
  4. जमुआ  14  01  02
  5. गांडेय  12  02  04
  6. गिरिडीह  12  02  03
  7. डुमरी  15  01  02
  8. बोकारो  25  05  11
  9. चंदनक्यारी  15  00  02
  10. सिंदरी  16  00  04
  11. निरसा  08  01  01
  12. धनबाद 22  01  07
  13. झरिया  17  05  05
  14. टुंडी  13  00  04
  15. बाघमारा 15  02  07

कुल   221  22  59


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.