Move to Jagran APP

Tamar Jharkhand Election Result 2019: तमाड़ में JMM से विकास मुुंडा 30971 वोटों से जीते

Tamar Jharkhand Election Result 2019 तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के विकास सिंह मुंडा ने जीत हासिल की है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 07:51 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 04:02 PM (IST)
Tamar Jharkhand Election Result 2019: तमाड़ में JMM से विकास मुुंडा 30971 वोटों से जीते
Tamar Jharkhand Election Result 2019: तमाड़ में JMM से विकास मुुंडा 30971 वोटों से जीते

रांची, जेएनएन। Tamar Jharkhand Election Result 2019 तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विकास सिंह मुंडा ने जीत हासिल की है। विकास सिंह मुंडा को 55491 वोट मिले। आजसू के रामदुर्लभ सिंह मुंडा को 24520 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार 30971 वोट से विकास मुंडा विजय हुए। भाजपा की रीता देवी को 18082 वोट और कांग्रेस के गोपाल कृष्ण पातर को 16517 वोट मिले।

loksabha election banner

इसके अलावा एनसीपी के उम्‍मीदवार राजा पीटर भी चुनाव मैदान में थे। कुंदन पाहन और राजा पीटर जेल से ही चुनाव लड़ रहे थे। तमाड़ से भाग्य आजमा रहे राजा पीटर व कुंदन पाहन को जनता का साथ नहीं मिला। तमाड़ से विकास कुमार मुंडा एक ऐसे प्रत्याशी रहे, जिन्हें अपने निकटतम प्रत्याशी से कोई टक्कर नहीं मिली। इस कारण मुंडा को वोटों के बड़े अंतर से जीत मिली। आजसू और भाजपा के प्रत्याशी उनके सामने टिक भी नहीं सके। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में यहां सात दिसंबर को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.