Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: सीटों के पसंद पर बोले सुखदेव भगत, पार्टी की जीत के लिए करूंगा काम

Jharkhand Assembly Election 2019. कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए भगत ने कहा वह किसी शर्त पर भाजपा में शामिल नहीं हुए थे। पार्टी जो भी दायित्व देगी उसका पूरा निर्वहन करूंगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 10:38 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 10:38 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: सीटों के पसंद पर बोले सुखदेव भगत, पार्टी की जीत के लिए करूंगा काम
Jharkhand Assembly Election 2019: सीटों के पसंद पर बोले सुखदेव भगत, पार्टी की जीत के लिए करूंगा काम

लोहरदगा, जासं। Jharkhand Assembly Election 2019 - भाजपा नेता लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत ने कहा है कि वह लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर पूरी तन्मयता के साथ काम करेंगे। सुखदेव भगत अपने आवास में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। वह भाजपा में किसी भी शर्त के साथ शामिल नहीं हुए थे। उनकी भाजपा की कई नेताओं से बात हुई है। इसमें यह चर्चा हुई कि कैसे भाजपा बेहतर कर सकती है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के जो संस्कार है, जो चीजें हैं, उन चीजों को हम बेहतर तरीके से जनता के बीच लेकर जाएंगे। सरकार की जो उपलब्धियां हैं, उन उपलब्धियों को लेकर हम जनता से वोट मांगेंगे। सरकार ने जो नारा दिया है 65 प्लस का, उस 65 प्लस को हम जरूर प्राप्त करेंगे। सुखदेव भगत ने कहा कि राजनीति में कोई जीत नहीं होती है, राजनीति में परिस्थितियां ऐसी होती है। सार्वजनिक जीवन जब आए तो चुनाव लड़ना ही मकसद नहीं होता है।

लोहरदगा की बात करें तो यह आरक्षित ही सीट है, यहां पर कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने जिंदगी भर पार्टी के लिए काम किया है। जिस पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया है, उस पार्टी के प्रति मेरा क्या कर्तव्य है, उस पार्टी के लिए मैं क्या कर सकता हूं, यह भी महत्वपूर्ण हो जाता है। पार्टी से लेने के बजाय हम पार्टी को कितना दे पाएं, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। पार्टी मुझे जो भी दायित्व देगी, उस दायित्व का पूर्ण निर्वहन करुंगा। पार्टी इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करे, यह उनका प्रयास रहेगा।

जहां तक गठबंधन की बात है तो शीर्ष नेतृत्व को तय करना है कि कौन कहां से लड़ेगा। सुखदेव भगत कोई स्टार प्रचारक नहीं है, बल्कि सुखदेव भगत एक सामान्य प्रचारक हैं। मेरे निजी संबंधों का पार्टी को फायदा होना चाहिए। सीटों के पसंद के मुद्दे पर सुखदेव भगत ने कहा कि जाहिर सी बात है कि लोहरदगा मेरी जन्मस्थली है तो लोहरदगा सीट मेरी प्राथमिकता है। इस दौरान भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.