Simdega Jharkhand Election Result 2019: सिमडेगा में कांग्रेस से भूषण बाड़ा 285 वोटों से जीते
Simdega Jharkhand Election Result 2019 सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूषण बाड़ा ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा को हरा दिया है।
रांची, जेएनएन। Simdega Jharkhand Election Result 2019 सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने जीत हासिल की है। पार्टी के उम्मीदवार ने भाजपा को हराया है। कांग्रेस के प्रत्याशी भूषण बाडा को 60651 मत मिले। भाजपा के उम्मीदवार श्रद्धानंद बेसरा को 60366 वोट मिले। इस प्रकार भूषण बाडा 285 वोट से विजय हुए। यहां कांग्रेस ने 20 वर्षों के बाद जीत का परचम लहराया है।
सिमडेगा में रेजी डुंगडुंग को 10753, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के ओलिवर लकड़ा को 2865, झाविमो के मोहन बड़ाईक को 2137, निर्दलीय अब्राहम मिंज को 1666, निर्दलीय महेश्वर खेरवार को 936, जदयू से मोहन कच्छप को 961, भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी के दिलीप बिरहोर को 717 व आप पार्टी के विनोद केरकेट्टा को 846, जीजीपी के निरोज गोंड़ को 553 वोट मिले।
यहां कई प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इनमें सिमडेगा से झापा के टिकट पर मैदान में उतरे पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग, मोहन बड़ाइक झाविमो, ओलिवर लकड़ा रासेंपा, दिलीप बिरहोर, निरोज गोंड़, जदयू के मोहन कच्छप, आप से विनोद केरकेट्टा, अब्राहम मिंज, महेश्वर खेरवार वहीं कोलेबिरा से झापा प्रत्याशी आइरिन एक्का, बसपा से सुरेंद्र ङ्क्षसह, रासेंपा से अनिल कंडुलना, डेविड पवन केरकेट्टा, प्यारामुंडू, शिवचरण मांझी शामिल हैं।