Move to Jagran APP

Simaria Jharkhand Election Result 2019: सिमरिया में BJP के किशुन दास 15000 वोटों से जीते

Simaria Jharkhand Election Result 2019. सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के किशुन कुमार दास ने आजसू के मनोज चंद्रा को 15000 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 02:58 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 10:42 AM (IST)
Simaria Jharkhand Election Result 2019: सिमरिया में BJP के किशुन दास 15000 वोटों से जीते
Simaria Jharkhand Election Result 2019: सिमरिया में BJP के किशुन दास 15000 वोटों से जीते

रांची, जेएनएन। Simaria Jharkhand Election Result 2019 लंबे अर्से के बाद सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कमल खिला है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में सिमरिया में भाजपा उम्मीदवार किशुन कुमार दास ने आजसू के मनोज चंद्रा को 15000 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में 12 दिसंबर को मतदान हुआ था।

loksabha election banner

सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा उम्मीदवार किशुन कुमार दास को 61438 वोट, आजसू के मनोज चंद्रा को 50442 वोट, झाविमो के रामदेव सिंह भोक्ता को 31346 और कांग्रेस के योगेंद्र नाथ बैठा को 27665 वोट मिले हैं। बसपा के जितेंद्र कुमार को 2021, सीपीआइ के विनोद बिहारी पासवान 3487, झारखंड पार्टी के आनंद कुमार भारती 3579, अंबेडकर राइड पार्टी ऑफ इंडिया के खेमन राम को 1169, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया के छोटन कुमार को 596, नागरिक अधिकार मोर्चा के नरेश भुईयां को 968, भारतीय सर्वोदय पार्टी के रामानंद दास को 941, सपा के शंकर रजक को 2029, रिपब्लिक आफ इंडिया हार्दिप कुमार राम को 2487, निर्दलीय कमलेश गंझू को 1251, नीरज कुमार को 5552, बालेश्वर राम 1655, विकास कुमार 448 और नोटा को 1644 शामिल है।

बता दें कि झारखंड की सिमरिया विधानसभा सीट पर 1977 से चुनाव होते रहे हैं। झारखंड का गठन होने से पहले यह सीट बिहार राज्य में शामिल थी। साल 2000 में झारखंड राज्य का गठन हुआ और 2005 में यहां पहली बार झारखंड विधानसभा चुनाव हुए। इस साल यह सीट भारतीय जनता पार्टी के पाले में गई और भाजपा नेता उपेंद्र नाथ दास विधायक चुने गए। इसके बाद 2008 में उपचुनाव में यहां से सीपीआई नेता राम चंद्र को जीत मिली। 2009 में हुए विधानसभा चुनावों में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के जय प्रकाश सिंह यहां से विधायक बने और 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के गणेश गंजू इस सीट से विधायक चुने गए। सिमरिया में सबसे ज्यादा आबादी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की है। इस जिले की तहसील और विकासखंड होने की वजह से यह क्षेत्र राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र में रहता है।

यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.