Move to Jagran APP

जनाक्रोश रैली में बोले तेजस्‍वी, डबल इंजन की सरकार में एक भ्रष्टाचार और दूसरा अपराध का

राजधानी रांची के हरमू मैदान में राजद नेता तेजस्वी यादव रविवार को जनाक्रोश्‍ा रैली को संबोधित करेंगे। इसे राजद की विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 08:18 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 03:59 PM (IST)
जनाक्रोश रैली में बोले तेजस्‍वी, डबल इंजन की सरकार में एक भ्रष्टाचार और दूसरा अपराध का
जनाक्रोश रैली में बोले तेजस्‍वी, डबल इंजन की सरकार में एक भ्रष्टाचार और दूसरा अपराध का

रांची, राज्य ब्यूरो। आसन्न झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुए शक्ति प्रदर्शन के दौर में प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) रविवार को हरमू मैदान में जनाक्रोश रैली कर रहा है। इस रैली में तेजस्वी यादव ने भाजपा भगाओ, झारखंड बचाओ का नारा दिया। तेजस्वी ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार और दूसरा अपराध का है। तेजस्वी ने कहा कि लालू की लोकप्रियता देख भाजपा ने पहले उन्हें फंसाया, अब परिवार पर मुकदमा कर रही। इसके बावजूद न तो लालू झुकेंगे और न ही तेजस्वी। उन्होंने यह भी कहा कि रघुवर सरकार के इशारे पर उन्हें जेल में बंद पिता से मिलने नही दिया गया।

loksabha election banner

प्रदेश युवा राजद की ओर से प्रस्तावित इस रैली को संबोधित करने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार की शाम रांची पहुंचे। कुछ पल के लिए मीडिया से मुखातिब तेजस्वी ने कहा कि रघुवर दास की सरकार झारखंड में गरीबी की बात करती है। ऐसे में उनसे पूछा जाना चाहिए कि 19 साल तक झारखंड में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा ने ही शासन किया, फिर गरीबी के लिए जिम्मेदार भी वही है। डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर तबका त्रस्त है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मसले पर उन्होंने चुप्पी साध ली। बस इतना ही कहा, यह मसौदा विपक्षी दलों की संयुक्त कमेटी में तय होगा। महागठबंधन में शामिल दल अपनी-अपनी बातें रखेंगे, जो जहां मजबूत होगा, उसे वहां प्रतिनिधित्व का मौका मिलना चाहिए। राजद किस एजेंडे को लेकर चुनाव लड़ेगा, उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन को लेकर प्रदेश राजद शुरू से ही आंदोलन करता रहा है। इसके अलावा अन्य स्थानीय मुद्दे भी इसमें शामिल रहेंगे।

बिहार विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जनता पर भरोसा है। एक ओर जदयू और भाजपा का गंठजोड़ है, तो दूसरी ओर राजद की जनहित की नीति। इधर, प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि जनाक्रोश रैली की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रदेश के हर कोने से राजद कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। रैली के माध्यम से सरकारी योजनाओं में व्याप्त त्रुटियां और भ्रष्टाचार की पोल खोली जाएगी। जनता को सरकार की असलियत से अवगत कराया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव तथा पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धिकी सरीखे नेता रैली को संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.