Move to Jagran APP

Ranchi Jharkhand Election Result 2019: रांची से BJP के सीपी सिंह 5904 वोटों से जीते

Ranchi Jharkhand Election Result 2019 रांची विधानसभा क्षेत्र राज्‍य की हॉट सीटों में से एक है। यहां भाजपा के प्रत्‍याशी सीपी सिंह ने झामुमो की महुआ माजी को हरा दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 09:20 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 04:09 PM (IST)
Ranchi Jharkhand Election Result 2019: रांची से BJP के सीपी सिंह 5904 वोटों से जीते

रांची, जेएनएन। Ranchi Jharkhand Election Result 2019 रांची विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह ने जीत हासिल की है। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो की महुआ माजी को 5904 वोटों से हरा दिया है। चंद्रेश्‍वर प्रसाद सिंह को 79646 वोट मिले जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी को 73742 वोट मिले हैं।

loksabha election banner

जीत के बाद सीपी सिंह की आरती उतारती उनकी पत्नी।

12वें राउंड में सीपी सिंह झामुमो की प्रत्याशी महुआ माजी से 2257 वोट से पीछे हो गए थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई थी। सभी के मुंह लटके थे। 14वें राउंड में एक बार फिर सीपी सिंह महुआ माजी से 1597 वोट से आगे निकल गए। 15 वें राउंड में फिर पीछे हो गए। लगा रांची में भी बड़ा उलटफेर हो जाएगा। इसके बाद सीपी को 16वें राउंड में 3573 वोट की बढ़त मिली। जीत की सूचना मिलते ही पंडरा से सभी भाजपा कार्यकर्ता सीपी सिंह के आवास की ओर चले गए।

मतगणना के दौरान जैसे-जैसे महुआ माजी के बढ़त लेने की खबरें आनी शुरू हुई, सुप्रियो भïट्टाचार्य के चेहरे पर भी मुस्कुराहट दिखनी शुरू हो गई। दोपहर में रांची विधानसभा से महुआ माजी के बढ़त लेने के बाद तो कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। कार्यकर्ता मिठाई बांटने लगे। पटाखे भी छूटना शुरू हो चुका था। लोग एक-दूसरे को बधाईयां दे रहे थे। इधर जब सीपी सिंह के जीतने की सूचना मिली तो शाम तक एक बार फिर सीपी सिंह बढ़त बना चुके थे, तो कार्यकर्ता महुआ माजी के लिए थोड़ी निराशा जता रहे थे।

रांची विधानसभा क्षेत्र राज्‍य की हॉट सीटों में से एक है। यहां भाजपा के प्रत्‍याशी सीपी सिंह, झामुमो की महुआ माजी मुख्‍य मुकाबले में थे। रांची विधानसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में 12 दिसंबर को वाेट डाले गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.