Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: लोजपा की भाजपा से नहीं बनी बात, झारखंड में अकेले उतरेगी

Jharkhand Assembly Election 2019 पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि लोजपा झारखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी। अपने बूते वह पचास प्रत्याशी उतारेगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 08:54 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 08:54 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: लोजपा की भाजपा से नहीं बनी बात, झारखंड में अकेले उतरेगी
Jharkhand Assembly Election 2019: लोजपा की भाजपा से नहीं बनी बात, झारखंड में अकेले उतरेगी

पटना/रांची, राज्य ब्यूरो। सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में शिवसेना की भाजपा से कुट्टी के बाद अन्य घटक दलों ने आंख दिखानी शुरू कर दी है। झारखंड में एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनने की लोजपा की कवायद मंगलवार को खत्म हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि लोजपा झारखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी। अपने बूते वह पचास प्रत्याशी उतारेगी। एनडीए गठबंधन में अब दूसरे सबसे बड़े घटक के रूप में शामिल जदयू ने पूर्व में ही झारखंड विधानसभा की सत्तर सीटों पर अकेले चुनाव लडऩे का फैसला लिया था। 

loksabha election banner

यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में लोजपा अपने उम्मीदवार बिहार के बाहर उतार रही है। मंगलवार पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो गई। कई महीनों से लोजपा इस कवायद में लगी थी कि झारखंड में वह भाजपा के साथ चुनाव लड़े। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तब कहा था कि उन्होंने साथ चुनाव लडऩे के बारे में गृह मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से बात की थी। सूत्रों के अनुसार लोजपा ने छह सीटें मांगी थी। बाद में मामला तीन सीटों पर आ गया था। इस पर भी सहमति नहीं बनी।

जानकारी हो कि लोकसभा चुनाव में चिराग ने भाजपा के लिए वोट मांगा था। दो दिन पहले ही चिराग ने संकेत दिया था कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ उनकी बात नहीं भी बन सकती है। ऐसा होने पर लोजपा झारखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी। तब उन्होंने 37 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की बात कही थी।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप चिराग पासवान का यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। यही नहीं बिहार के बाहर किसी विधानसभा चुनाव में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पार्टी अपने उम्मीदवार दे रही है।

पांच प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

विधानसभा       प्रत्याशी

  1. छतरपुर        शशिकांत कुमार
  2. पांकी        रामदेव प्रसाद यादव 
  3. भवनाथपुर     रेखा देवी
  4. हुसैनाबाद     आनंद प्रताप सिंह
  5. विश्रामपुर      शशिरंजन धर दूबे

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.