Move to Jagran APP

Ramgarh Jharkhand Election Result 2019: रामगढ़ में कांग्रेस से ममता देवी 28718 वोटों से जीतीं

Ramgarh Jharkhand Election Result 2019. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी 28718 वोट से जीतीं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 08:13 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 12:05 PM (IST)
Ramgarh Jharkhand Election Result 2019: रामगढ़ में कांग्रेस से ममता देवी 28718 वोटों से जीतीं
Ramgarh Jharkhand Election Result 2019: रामगढ़ में कांग्रेस से ममता देवी 28718 वोटों से जीतीं

रांची, जेएनएन। Ramgarh Jharkhand Election Result 2019 आजसू के मजबूत किले रामगढ़ को इस बार कांग्रेस ने फतह कर लिया है। 2016 से विस्थापितों के आंदोलन की अगुवाई कर चर्चा में आई जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी ने आजसू के सबसे मजबूत गढ़ को ढाह दिया। कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी 2014 में आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को सर्वाधिक 98,987 मत लाने के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 99944 मत प्राप्त कर चुनाव जीतने में कामयाब रही। उन्होंने 28718 वोट से जीत हासिल की। आजसू के परंपरागत वोटों का बिखराव हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी होने के कारण ममता को अल्पसंख्यक वोट एकमुश्त में मिल गया। महागठबंधन की प्रत्याशी होने के कारण ममता देवी झामुमो के परंपरागत दलित-आदिवासी के परंपरागत वोट लेने में भी कामयाब रहीं। कांग्रेसी कैडर भी पूरे ईमानदारी के साथ ममता देवी के साथ रहे।

loksabha election banner

2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में लगातार 15 साल से मंत्री रहे चंद्रप्रकाश चौधरी के गिरीडीह में सांसद बनने के बाद विधानसभा चुनाव में वे अपनी पत्नी सुनीता चौधरी को चुनाव जिताने में असफल हो गए। इस प्रकार रामगढ़ में आजसू का पिछले 15 साल का किला ध्वस्त हो गया। रामगढ़ क्षेत्र में इसे परिवर्तन की बयार कहें या सत्ता के प्रति लोगों का आक्रोश। 35 वर्षाें के बाद कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने लगातार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर मंत्री रहे चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता देवी को चुनाव में कड़ी शिकस्त दी है।

  • कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी- 99944 वोट मिले
  • आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी- 71226 वोट मिले
  • भाजपा प्रत्याशी रणंजय कुमार- 31874 वोट मिले

यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.