Move to Jagran APP

Hemant Oath Ceremony: हेमंत सोरेन के साथ रामेश्वर उरांव लेंगे शपथ, मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 5 सदस्य

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभ्‍ाारी आरपीएन सिंह शनिवार को कांग्रेस आलाकमान का संदेश लेकर हेमंत सोरेन से मिले। मुलाकात के बाद आरपीएन बोले कि इंतजार करिए सब पता चल जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 09:58 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 12:20 PM (IST)
Hemant Oath Ceremony: हेमंत सोरेन के साथ रामेश्वर उरांव लेंगे शपथ, मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 5 सदस्य
Hemant Oath Ceremony: हेमंत सोरेन के साथ रामेश्वर उरांव लेंगे शपथ, मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 5 सदस्य

रांची, राज्य ब्यूरो। शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन पूर्व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह मिले और आलाकमान का संदेश दिया। दोनों नेताओं की बैठक में रामेश्वर उरांव के नाम पर मुहर लगी और यहीं से निकलकर आरपीएन ने रामेश्वर उरांव को तैयार रहने का संदेश दिया। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट विस्तार को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। मंत्रिमंडल में कांग्रेस पांच सदस्यों के साथ शामिल हो सकती है।

loksabha election banner

बाकी नेताओं के नाम अगले 15 दिनों में फाइनल होंगे। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष से मिलने के बाद आरपीएन सिंह ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य सीनियर नेताओं के रविवार को रांची पहुंचने की जानकारी हेमंत सोरेन को दी और कांग्रेस की तैयारियों के बारे में भी बताया। मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में आरपीएन ने किसी के नाम का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन यह जरूर कहा कि इंतजार करिए, समय पर सभी जानकारी मिल जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.