रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एक्सएलआरआई जमशेदपुर के प्रोफ़ेसर गौरव बल्लभ मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं। झारखंड प्रदेश के कई सीनियर नेताओं ने उन्हें प्रत्याशी बनाने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से की है। बल्लभ वही व्यक्ति हैं जिन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से एक टीवी चैनल पर पूछ लिया था की ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं और संबित तत्काल इसका जवाब नहीं दे सके थे। गौरव बल्लभ का राजनीतिक सफर बहुत लंबा नहीं है लेकिन उनकी योग्यता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद दिया और इसे वे देखो भी निभा रहे हैं। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार पांच बार जीत चुके हैं।
गौरव बल्लभ 42 वर्ष के हैं। उनके पिता और माता दोनों अच्छे शिक्षाविद हैं। गौरव ने फिनांस एंड बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स कर रखा है। साथ ही एलएलबी, सीए, कंपनी सेक्रेटरी, एम कॉम और पीएचडी की डिग्री ले रखी है। उन्होंने जमशेदपुर के एक्सएलआरआइ की नौकरी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की और प्रवक्ता का पद पाया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।