Jharkhand election 2019: प्रियंका करेंगी पाकुड़ में प्रचार, आलमगीर के समर्थन में कांग्रेस की रैली
Jharkhand Assembly election 2019 स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 18 दिसंबर को झारखंड के पाकुड़ में चुनावी जनसभा करेंगी..
खास बातें
- प्रियंका गांधी 18 को पाकुड़ में प्रचार करेंगी
- कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम के पक्ष में करेंगी जनसभा
रांची, राज्य ब्यूरो: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 18 दिसंबर को पाकुड़ में पार्टी प्रत्याशी आलमगीर आलम के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने यह जानकारी दी है। विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी ने झारखंड का रुख किया है। हालांकि, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में पांच जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैैं। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की हरी झंडी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेताओं ने तैयारी आरंभ कर दी है। जनसभा के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएनसिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार एवं स्टेट कोऑॅर्डिनेटर अजय शर्मा भी पाकुड़ में उपस्थित रहेंगे।