Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : कांग्रेस को कठघरे में खड़े कर विस्थापितों व झुग्गी-झोपड़ी वालों के दिल में उतर गए मोदी

कांग्रेस ने कल कारखाने बसाने के नाम पर लोगों को विस्थापित तो किया लेकिन उनके बारे में कभी नहीं सोचा। इसी प्रकार गांव के लोगों को झोपड़ी में रखा और शहर में झोपड़ी बनाते गए।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 12:14 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 12:14 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : कांग्रेस को कठघरे में खड़े कर विस्थापितों व झुग्गी-झोपड़ी वालों के दिल में उतर गए मोदी
Jharkhand Assembly Election 2019 : कांग्रेस को कठघरे में खड़े कर विस्थापितों व झुग्गी-झोपड़ी वालों के दिल में उतर गए मोदी

बोकारो/ धनबाद, जेएनएन। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में बोकारो के तमाम विस्थापितों, शहरी झुग्गी वालों की चर्चा कर बोकारो विधानसभा के लगभग दो तिहाई वोटरों को साधा और उनकी समस्या को अपनी समस्या बताकर दिल में उतरने की कोशिश की। विस्थापितों की समस्या का समाधान करने एवं झुग्गियों को पक्का करने की बात कही।

loksabha election banner

पीएम ने कहा कि सोमवार को बोकारो में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कल कारखाने बसाने के नाम पर लोगों को विस्थापित तो किया लेकिन उनके बारे में कभी नहीं सोचा। इसी प्रकार गांव के लोगों को झोपड़ी में रखा और शहर में झोपड़ी बनाते गए। कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि गरीबों को भी पानी, बिजली, पक्का मकान व स्वास्थ्य सेवा की जरूरत होती है। पहली बार स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने आपकी ङ्क्षचता की लेकिन कांग्रेस की सरकार में सबकुछ बंद कर दिया। चूंकि कांग्रेस व उनके सहयोगी जानते हैं कि यदि गरीब का स्थिति बदल गई तो उन्हें वोट कोई नहीं देगा। उनकी सरकार आपकी ङ्क्षचता कर रही है। जल्द ही विस्थापितों व शहरी गरीबों के लिए काम होगा।

बाबा भैरव नाथ व चेचका धाम को किया याद : पीएम ने चंदनकियारी विधानसभा के वोटरों को भी छूने का प्रयास किया। कहा कि बोकारो श्रम भूमि है तो देवभूमि भी है। बाबा भैरवनाथ, चेचका धाम व रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका हम सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखती हैं। हमारी सरकारी मजदूरों व किसानों की ङ्क्षचता कर रही है तो अपने देवभूमि के लिए भी काम कर रही है। पीएम ने कहा कि पहले कोयला, अबरख का उत्पादन तो जरूर होता था लेकिन हमारे झारखंड के लोगों को कुछ नहीं मिलता था। अब झारखंड को डीएमएफटी फंड से गांव-गांव में पानी की व्यवस्था हो रही है। चूंकि सरकार को माता बहनों की ङ्क्षचता है। किसानों के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। एक ओर भाजपा आपकी काम करने वाली है तो दूसरी ओर लूटेरों का गठबंधन है जो कि झारखंड को लूटने के लिए उपाय कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.