Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आएंगे दुमका, संताल में भाजपा की जीत के लिए भरेंगे जोश

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से नई दिल्ली से दुर्गापुर (अंडाल) के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से दुमका रवाना होंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 07:16 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 07:16 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आएंगे दुमका, संताल में भाजपा की जीत के लिए भरेंगे जोश
Jharkhand Assembly Election 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आएंगे दुमका, संताल में भाजपा की जीत के लिए भरेंगे जोश

दुमका, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के पांचवे चरण में संताल के मतदाताओं को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दुमका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सिदो कान्हू की धरती पर मोदी दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे। यहां तकरीबन डेढ़ घंटे रुकेंगे। इसके लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सभास्थल की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी ने ले लिया है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पांच आइपीएस व 35 डीएसपी रैैंक के अधिकारियों को लगाया गया है। सभास्थल तक प्रधानमंत्री के कारकेड के अलावा सीएम का वाहन होगा।

loksabha election banner

शनिवार को ही एसपीजी ने कारकेड के साथ मॉक ड्रिल किया। शनिवार को दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पार्टी के वरीय नेताओं संग मंत्रणा की। मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह सभा ऐतिहासिक होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड प्रभारी ओम माथुर, उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धान सिंह रावत के अलावा नौ विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी रहेंगे। इनमें दुमका, जामा, शिकारीपाड़ा, जरमुंडी, जामताड़ा, नाला, महेशपुर, पोड़ैयाहाट एवं सारठ हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से नई दिल्ली से दुर्गापुर (अंडाल) के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से दुमका रवाना होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.