Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: पीएम मोदी 24-25 को पलामू में, अमित शाह 21 को लोहरदगा में करेंगे शंखनाद

Jharkhand Assembly Election 2019 पलामू में पीएम की जनसभा में पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा के उम्मीदवार मौजूद रहेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 12:01 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 02:19 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: पीएम मोदी 24-25 को पलामू में, अमित शाह 21 को लोहरदगा में करेंगे शंखनाद
Jharkhand Election 2019: पीएम मोदी 24-25 को पलामू में, अमित शाह 21 को लोहरदगा में करेंगे शंखनाद

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में शंखनाद करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली जनसभा पलामू में 24 या 25 नवंबर को हो सकती है। हालांकि, अभी तक भारतीय जनता पार्टी के स्तर से इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की गई है। पलामू में पीएम की जनसभा में पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा के उम्मीदवार मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

इधर, देश के गृह मंत्री और भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह 21 नवंबर को लोहरदगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी मिलने के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी के साथ भाजपाई भी तैयारी में जुट गए हैं। लोहरदगा से भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में अमित शाह वोट मांगेंगे। शाह की जनसभा समाहरणालय मैदान या फिर बीएस कॉलेज परिसर में होगी। लोहरदगा के एसपी प्रियदर्शी आलोक ने रविवार की शाम समाहरणालय मैदान और बीएस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह पहली बार लोहरदगा जा रहे हैं।

लोहरदगा में 21 को गरजेंगे अमित शाह, तैयारियां हुई तेज

देश के गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 21 नवबंर को लोहरदगा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुखदेव भगत के पक्ष में जनसभा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लोहरदगा आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। शहर के बलदेव साहू महाविद्यालय मैदान में अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत के साथ स्थानीय भाजपा नेताओं ने सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में सुखदेव भगत, राजमोहन राम, ओमप्रकाश सिंह, नरेन राज सहित तमाम भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की पड़ताल की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लोहरदगा में कार्यक्रम को लेकर मंच निर्माण, सुरक्षा, वाहन पड़ाव सहित अन्य तैयारियों की जांच-पड़ताल की। साथ ही जरूरी निर्देश भी दिए। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गई है। पुलिस के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा बिंदुओं पर पड़ताल की। यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने और इस कार्यक्रम के माध्यम से आने वाले चुनाव पर पड़ने वाले असर की भी समीक्षा की गई है।

भाजपा नेताओं की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो। जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने को कहा गया है। इसे लेकर सभी बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। जिसमें सुरक्षा, यातायात, कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ सहित अन्य बिंदु भी शामिल हैं। अमित शाह का कार्यक्रम लोहरदगा विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे लेकर खुद भाजपा नेता भी लगातार समीक्षा में जुटे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.