Jharkhand Assembly Election 2019: प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट, बंधु तिर्की मांडर, शोभा यादव हटिया से झाविमो प्रत्याशी
Jharkhand Assembly Election 2019. झाविमो ने 37 और सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। गुमला और लातेहार पर अबतक चुप्पी साधे हुए है। बुधवार को नामांकन की आखिरी तिथि है।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झाविमो ने मंगलवार को 39 और विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। घोषित प्रत्याशियों में लगभग दर्जन भर प्रत्याशियों को छोड़कर सभी नए चेहरे हैं। झाविमो के इकलौते विधायक प्रदीप यादव को पार्टी ने पोड़ैयाहाट का प्रत्याशी बनाया है।
इसी तरह बंधु तिर्की को मांडर और झाविमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव को हटिया विधानसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। जमशेदपुर पूर्वी से अभय सिंह, जबकि सिंदरी से रमेश राही पर दांव लगाया है। प्रत्याशियों की घोषणा केंद्रीय प्रवक्ता अशोक वर्मा और सुनीता सिंह ने संयुक्त रूप से की। झाविमो ने इस तरह अबतक कुल 48 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
विधानसभा प्रत्याशी
गुमला राजनील तिग्गा
लातेहार अमन कुमार भोक्ता
लोहरदगा पवन तिग्गा
मनिका राजपाल सिंह
बहरागोड़ा हरमोहन महतो
घाटशिला डा. सुनीता
पोटका नरेश मुर्मू
जमशेदपुर पूर्वी अभय सिंह
जमशेदपुर पश्चिमी पंकज साव
सरायकेला अनिल सोरेन
खरसावां राम होनहागा
चाईबासा चांदमुनी बालमुचू
मझगांव जोसेफ पूर्ति
जगरनाथपुर मंगल सिंह बोबोंगा
मनोहरपुर सुशीला टोप्पो
तमाड़ प्रेम शाही मुंडा
मांडर बंधु तिर्की
तोरपा मार्शल टुडू
सिमडेगा मोहन बड़ाईक
बरही अरविंद यादव
मांडू चंद्रनाथ भाई पटेल
सिमरिया रामदेव सिंह भोगता
गोमिया गौतम तिवारी
ईचागढ़ विनोद राय
हटिया शोभा यादव
मधुपुर सहीम खान
बगोदर रजनी कौर
गांडेय दिलीप वर्मा
डुमरी सुलतान अंसारी
बोकारो डा. प्रकाश सिंह
सिंदरी रमेश राही
बाघमारा संतोष महतो
शिकारीपाड़ा राजेश मुर्मू
दुमका अंजूला मुर्मू
जरमुंडी डा. संजय कुमार
सारठ उदय शंकर सिंह
पोड़ैयाहाट प्रदीप यादव
गोड्डा फूल कुमारी
महागामा संजीव मिश्रा