Move to Jagran APP

Potka Jharkhand Election Result 2019 : चौथी पारी नहीं खेल सकीं मेनका, पोटका में झामुमो के संजीव का परचम

Potka Jharkhand Election Result 2019 पोटका में भाजपा की मेनका सरदार और झामुमो के संजीव सरदार के बीच मुकाबला रहा। संजीव ने बाजी मार ली।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 07:12 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 02:00 PM (IST)
Potka Jharkhand Election Result 2019 : चौथी पारी नहीं खेल सकीं मेनका, पोटका में झामुमो के संजीव का परचम
Potka Jharkhand Election Result 2019 : चौथी पारी नहीं खेल सकीं मेनका, पोटका में झामुमो के संजीव का परचम

जमशेदपुर, जेएनएन।  Potka Jharkhand Election Result 2019 पोटका विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार संजीव सरदार ने जीत का परचम लहराया है। शुरुआत में भाजपा की मेनका मजबूत स्थिति में दिख रही थीं। लेकिन, दोपहर बाद झामुमो के संजीव सरदार का जलवा दिखा।

loksabha election banner

मेनका सरदार को लगातार सात राउंड तक संजीब सरदार से अधिक वोट मिल रहे थे, लेकिन आठवें राउंड में संजीव सरदार को मेनका सरदार से अधिक वोट मिले। अंत में झामुमो के संजीव सरदार ने 43 हजार 110 वोटों से भाजपा की मेनका सरदार को पटखनी दी। संजीव सरदार को एक लाख 10 हजार 753 मत मिले। जबकि, मेनका सरदार को 67 हजार 643 मत ही मिले। मतगणना शुरू हुई तो भाजपा की मेनका सरदार आगे चल रही थीं, लेकिन, बाद में वो धीरे-धीरे पिछडऩे लगीं। संजीव सरदार ने पहले मेनका सरदार की लीड कम की और बाद में उन्होंने मेनका सरदार को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद वो आगे बढ़े तो कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और जीत कर ही दम लिया।  

सातवें राउंड के बाद पिछड़ती चली गई मेनका

पहले राउंड में भाजपा की मेनका सरदार को 6867 वोट मिले थे। इस राउंड में मेनका सरदार 5144 मतों से आगे चल रही थीं। सातवें राउंड में मेनका सरदार और संजीव सरदार के मतों में ज्यादा फर्क नहीं था। हालांकि, इन दोनों राउंड में भी मेनका को संजीव से अधिक वोट मिले थे। छठे राउंड में मेनका को 30 हजार 248 मत मिले तो संजीव सरदार ने 26 हजार 241 मत हासिल किए, लेकिन सातवें राउंड में संजीव सरदार को मेनका से अधिक वोट मिले। सातवें राउंड में संजीव सरदार को 33 हजार 852 मत मिले तो मेनका को 32 हजार 290 वोट हासिल हुए। इसके बाद, हर राउंड में मेनका संजीब से पिछड़ती ही गईं। 13 वें राउंड में संजीव को 78 हजार 531 मत मिले तो वहीं मेनका को 54 हजार 119 मत मिले। 

तीन बार रह चुकीं विधायक

पोटका से लगातार तीन बार भाजपा के टिकट पर मेनका सरदार जीती रही थी। इन्हें झारखंड विधानसभा से उत्कृष्ट विधायक का सम्मान भी मिल चुका है। पोटका विधानसभा से लगातार दूसरी बार झामुमो के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे संजीव सरदार पिछली बार मेनका सरदार से हार गए थे। संजीव जिला परिषद के सदस्य भी हैं। यहां से जिला परिषद अध्‍यक्ष बुलु रानी आजसू की प्रत्‍याशी थीं।

पोटका विधानसभा क्षेत्र में मिले मत

प्रत्याशी           पार्टी           मत मिले

संजीव सरदार    जेएमएम       110753

मेनका सरदार    भाजपा         67643

बुलू रानी सिंह    आजसू         5735

नरेश कुमार मुर्मू  जेवीएम        3891

ईश्वर सोरेन       जनता दल     2127

वीर सिंह देवगम  आरआरपी     1872

सिरमा देवगम    निर्दलीय       1330

दिकू वेसर       एसयूसीआई    1133

सुनीता मुर्मू       निर्दलीय       915

जीतराई हांसदा    जेपीपी        758 

नोटा             ----        2993

तीसरे चरण की स्थित‍ि

1. नरेश कुमार मुर्मू,  झाविमो(प्र)- 283   

2. बुलूरानी सिंह, आजसू- 957  

3. मेनका सरदार, भाजपा- 18783  

4. संजीब सरदार, झामुमो- 6002  

5. ईश्वर सोरेन, जदयू- 110  

6. जीतराय हांसदा, झारखंड पीपुल्स पार्टी- 52  

7. दिकू बेसर, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कम्यूनिस्ट)- 50     

8. वीर सिंह देवगम, राईट टू रिकॉल पार्टी- 107  

9. सिर्मा देवगम, निर्दलीय- 107  

10. सुनिता मुर्मू, निर्दलीय- 94    

नोटा- 472

पोटका 

1.मेनका सरदार (भाजपा) : कमल फूल

2संजीव सरदार (झामुमो) : तीर-धनुष

3नरेश मुर्मू (झाविमो) : कंघी 

4बुलूरानी सिंह (आजसू) : केला

5.ईश्वर सोरेन (जदयू) : ट्रैक्टर-किसान

6.जीतराई हांसदा (झारखंड पीपुल्स पार्टी) : हंडी

7.दिकू बेसरा (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया-कम्यूनिस्ट) : बैट्री टॉर्च 

8.वीर सिंह देवगम (राईट टू रिकॉल पार्टी) : ऑटो रिक्शा

9.सिरमा देवगम (निर्दलीय) : फुटबॉल

10. सुनीता मुर्मू (निर्दलीय) : बैलून 

सीट की गणना कितने राउंड

  • पोटका : 326 : 16 : 21

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.