Move to Jagran APP

Narendra Modi in Jharkhand: यहां पढ़ें नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 खास बातें Jharkhand Election 2019

Narendra Modi in Jharkhand.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जमशेदपुर की चुनावी सभा में राष्‍ट्रीय गौरव बोध की बात की तो राम मंदिर तीन तलाक काूनन अनुच्‍छेद 370 की चर्चा भी!

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 04:20 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 05:30 PM (IST)
Narendra Modi in Jharkhand: यहां पढ़ें नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 खास बातें Jharkhand Election 2019
Narendra Modi in Jharkhand: यहां पढ़ें नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 खास बातें Jharkhand Election 2019

जमशेदपुर, जासं। Narendra Modi in Jharkhand प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जमशेदपुर की चुनावी सभा में राष्‍ट्रीय गौरव बोध की बात की तो राम मंदिर, तीन तलाक काूनन, अनुच्‍छेद 370 की चर्चा भी की। उन्‍होंने स्‍थायी सरकार के फायदे बताते हुए देश और झारखंड में भाजपा शासन में किए गए विकास कार्यों की गिनती कराई। उन्‍होंने टाटा परिवार के गुजरात से होने की चर्चा कर खुद को जमशेदपुर से जोड़ने की कोशिश भी बखूबी की। उन्‍होंने अपनी संवाद शैली से लोगों को अपने से जोड़ा। 

loksabha election banner
  1. यह व्यक्तियों की बीच का चुनाव नहीं है। घर में भी बेटा व बेटी 19 साल के हो जाते हैं तो मां बाप के सोचने की तरीका बदल जाता है।  झारखंड भी 19 साल का हो गया है। आगे का पूरा भविष्य इसी पांच साल में बनने वाला है। 19 से 25 साल का जीवन महत्वपूर्ण होती है। मोदी की एक ही पहचान है, कोई आपको भ्रमित करने का प्रयास करता है तो मत हो। मोदी सिर्फ कमल का फूल लेकर ही आता है। अगर कमल का फूल है तो वहां मोदी है। कमल का फूल जहां नहीं है, वहां मोदी नहीं है।
  2.  जमशेदपुर की समस्या, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव है। मेडिकल सेक्टर में यहां तेजी से परिवर्तन आ रहा है। आजादी के छह दशक तक तीन ही मेडिकल कॉलेज थे। बीते पांच साल में मेडिकल कॉलेज की संख्या सात हो चुकी है। पुराने जिला अस्पताल का आधुनिकीकरण का काम आने वाले समय में तेज होगा। झारखंड में मेडिकल पढ़ाई की सीटें 5 वर्ष में दोगुनी हो चुकी है। इतना ही नहीं, झारखंड को अपना पहला एम्स भी भाजपा सरकार ने दिया है। इस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी।
  3. अनुच्‍छेद 70 को हाथ लगाने से सभी डरते थे। लेकिन मोदी डरा नहीं। देश की जनता ने मोदी को कठोर फैसले लेने के लिए भेजा है। मैं राजनीतिक नहीं देश नीति के बारे में सोचता हूं।  इसी के कारण 370 में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख व कारगिल भी हमारे साथ खड़ा रहा। देश के लिए काम करते हैं, देश, झारखंड व जमशेदपुर भी आशीर्वाद देता है। राम जन्मभूमि विवाद को हमने सुलझाया। कांग्रेस ने सिर्फ उलझाया। सब  शांति से निपट गया। यही तो रामजी की ताकत है। हमारी माताओं-बहनों को सम्मानपूर्वक जीने का हक मिलना चाहिए।
  4. हमारी मुस्लिम बहनों के साथ कितना घोर अपमान होता था। तीन तलाक जिंदगी तबाह कर देता था। शादी के बाद सपने लेकर जाती थी, तबाह होकर वापस लौटती थी।  सच यह है तीन तलाक के कारण मुस्लिम पुरुष भी दुखी था। बेटी को शादी करके तो भेज रहा हूं, लेकिन तीन तलाक के कारण उसे कहीं वापस नहीं आना पड़े।मोदी ने कहा कि  मेक इन इंडिया सशक्त हो रहा है। आने वाले स्टील की मांग व उत्पादन तेज होने वाला है। इससे झारखंड में स्टील उद्योग के विस्तारीकरण की पूरी संभावना है।
  5. हमारा प्रयास औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने का तो है ही, साथ ही उनके जीवन स्तर को ऊपर पहुंचाना है। श्रमिकों के लिए कानून बनने जा रहा है। भाजपा की सरकार ने उस वर्ग की चिंता की है, जिन्हें हमेशा सताया गया है। असंगठित क्षेत्र के साथियों की चिंता पहली बार भाजपा सरकार ने की है। साथियों को 60 वर्ष के बाद पेंशन की सुविधा दी गई है। सरकार की दूसरी योजनाओं का सबसे अधिक लाभ इसी वर्ग को हो रहा है। 2022 भारत की आजादी के 75 साल होंगे, हिंदुस्तान में एक भी गरीब को झुग्गी झोपड़ी में जिंदगी गुजारनी होगी। हर परिवार का अपना पक्का घर होगा। उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन व सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली का कनेक्शन बिजली को मिला है।
  6. हमने कोशिश की है कि झारखंड में निवेश पर जोर दिया जाए। इसी का परिणाम है कि स्टील के साथ मैनुफैक्चिरंग के दूसरे उद्योग लगे हैं। रेशम उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। कच्चे रेशम के मामले में झारखंड अग्रणी रहा है। लेकिन पहले की सरकारों ने गंभीर प्रयास नहीं किए। सिंहभूम हो या सिमडेगा हो. झारखंड के हर हिस्से में रेशम की पैदावर होती है। भाजपा की सरकार रेशम उत्पादन का हब बनाने की विजन के साथ आगे बढ़ रही है। इसके लिए करोड़ों रुपये की मदद झारखंड को दी गई है।  इसी का परिणाम है कि पहले 2000 मीट्रिक टन से कम उत्पादन होता था। अब 27 हजार टन उत्पादन हो रहा है। इस उद्योग में दो लाख से अधिक रोजगार मिले है। भारत दुनिया का दूसरा बड़ा स्टील उत्पादक बना है तो इसमें जमशेदपुर का बहुत बड़ा योगदान है। बीते पांच वर्ष में हमने भारत के स्टील को सड़क से लेकर सैटेलाइट तक प्राथमिकता दी है।
  7. कांग्रेस व जेएमएम के अवसरवादी गठबंधन को यहां की स्थिरता रास नहीं आती। इसलिए ऐसी व्यवस्था चाहते हैं ।स्थायी सरकार का परिणाम है कि रोड, रेल व एयर कनेक्टिविटी का काम तेजी से हो रहा है। रेलवे के लिए 2000 करोड़ आवंटित किए गए हैं। पिछले पांच वर्षों में दस हजार करोड़ से अधिक झारखंड को मिला है।  भाजपा शासन के दौरान 700 किलोमीटर रेल लाइन खोली गई। यहां सीएनजी जैसी प्रदूषण रहित आधुनिक व्यवस्था भी झारखंड के अनेक शहरों में विकसित की जा रही है।  इसके लिए गैस पाइप लाइन से झारखंड को जोड़ा जा रहा है। पीएम ऊर्जा योजना का बहुत बड़ा लाभार्थी जमशेदपुर है। उज्जवला योजना के तहत लाखों को गैस कनेक्शन मिला है। अब मध्यमवर्ग को पाइपलाइन से गैस कनेक्शन देने का काम हो रहा है। झारखंड के विकास के लिए भाजपा पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दिल्ली व झारखंड में दोनों जगह जब भाजपा की सरकार होती है तो विकास की रफ्तार और तेज हो जाती है। जब इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होता है तो उद्योग व निवेश के लिए माहौल बनता है। हमने कोशिश की है झारखंड में निवेश पर जोर दिया जाए।
  8. पांच साल पहले क्या स्थिति थी, किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस व झामुमो के राज में भ्रष्टाचार की खबरें आती थी। आज भी भ्रष्टाचार के केस अदालतों में चल रहे हैं।  अपने स्‍वार्थ के लिए इन्होंने सीएम की कुर्सी तक का सौदा कर दिया था। पांच वर्ष पहले तक झारखंड राजनीति अस्थिरता के लिए चर्चा में रहता था। सिर्फ 15 साल ने झारखंड में दस बार सीएम को बदलते हुए देखा है। मैं गुजरात में 13 साल अकेला सीएम था। और उसी स्थिरता का परिणाम है कि आज गुजरात कहां से कहां पहुंच गया। मौसम जितनी तेजी से नहीं बदलता था, उतनी तेजी से सीएम बदल दिए जाते थे। इसमें कांग्रेस व जेएमएम के नेताओं का स्वार्थ जिम्मेदार है। भाजपा ने इस पर रोक लगाई और पहली बार पांच वर्ष तक एक ही मुख्यमंत्री पहली बार रहा। इसी स्थिरता का परिणाम है कि प्रभावी काम हो रहा है।  इस माहौल को बनाए रखने के लिए झारखंड पुकार रहा है, भाजपा सरकार दोबारा।
  9. झारखंड भारत के सभी कल्याणकारी योजनाओं की कर्मस्थली बना है। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत का गौरव झारखंड के खाते में है। एक साल में ही झारखंड के डेढ़ लाख गरीबों को मुफ्त ईलाज मिल चुका है।  किसानों को 60 वर्ष के बाद पेंशन योजना झारखंड से लागू हुआ है।2022 तक देश के हर आदिवासी इलाके में मॉडल स्कूल बनाने की शुरुआत यहीं से हुई है। राज्य को देश व दुनिया में नई पहचान दिलाने का श्रेय आप सभी को है।
  10. जमशेदपुर की धरती स्वर्ण की धरती है। लाखों लोगों के सपनों को साकार करने वाली धरती है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली धरती है। एक व्यक्ति कैसे अपने दम पर आगे बढ़ सकता है, उनकी धरती है। मैं जमशेदजी नौसेरवान टाटा को प्रणाम करता हूं। मेरा तो आपसे सीधा नाता है। क्योंकि टाटा परिवार गुजरात से हैं और आज भी नवसारी में उनका घर है। आज टाटा परिवार की यादें गुजरात से जुड़ी हुई है। मैं कई बार जमशेदपुर आया। पीएम बनने के बाद दूसरी बार यहां आया हूं।  पिछली बार हमने कहा था कि हमारी दिल्ली में सिमटकर रहने वाली नहीं है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.