Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड चुनाव में दम दिखाएगा तीसरा मोर्चा, हाशिए वाली पार्टियों ने बनाया पीपुल्स एलायंस

jharkhand assembly election 2019 में छोटे और हाशिये पर चल रहीं राजनीतिक दलों ने सोमवार को तीसरा मोर्चा की बैठक की। इस मोर्चे को पीपुल्स एलायंस नाम दिया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 08:39 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 08:39 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड चुनाव में दम दिखाएगा तीसरा मोर्चा, हाशिए वाली पार्टियों ने बनाया पीपुल्स एलायंस
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड चुनाव में दम दिखाएगा तीसरा मोर्चा, हाशिए वाली पार्टियों ने बनाया पीपुल्स एलायंस

रांची, राज्य ब्यूरो। jharkhand assembly election 2019 झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे मोर्चे की भी कवायद चल रही है। इसमें राज्य में सक्रिय छोटे और हाशिये पर चल रही राजनीतिक पार्टियां शामिल हैं। सोमवार को इसको लेकर बैठक में इसे पीपुल्स एलायंस का नाम दिया गया है। इसमें झारखंड पीपुल्स पार्टी के सूर्य सिंह बेसरा, तृणमूल कांग्र्रेस के कामेश्वर बैठा, बसपा के आरपी रंजन, सेंगेल पार्टी की पुष्पा टेटे व राजद लोकतांत्रिक के गौतम सागर राणा आदि नेता मौजूद थे।

loksabha election banner

इस बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि विपक्षी वोटों को रोकने के लिए महागठबंधन से वार्ता की जाए। इसके लिए सूर्य सिंह बेसरा को अधिकृत किया गया है। उन्होंने नई दिल्ली में कांग्र्रेस के वरीय नेताओं समेत अन्य नेताओं से संपर्क किया है।

पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल


मनिका विधानसभा के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। राजद नेता रामचंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सांसद धीरज प्रसाद साहू भी मौजूद थे। यह जानकारी कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.