Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: चौथे चरण में 2,122 मतदान केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी

Jharkhand Assembly Election 2019. संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। 70 मतदान केंद्रों का संचालन केवल महिलाएं करेंगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 07:25 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: चौथे चरण में 2,122 मतदान केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी
Jharkhand Assembly Election 2019: चौथे चरण में 2,122 मतदान केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत जिन 15 सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान होगा, उनमें कुल 2,122 बूथों की ऑनलाइन निगरानी होगी। चुनाव आयोग उन सभी मतदान केंद्रों पर चलनेवाली निर्वाचन गतिविधियों को सीधे देखेगा। इसके लिए वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अलावा संबंधित जिलों के उपायुक्त कार्यालयों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

loksabha election banner

इससे पहले भी तीन चरणों की सीटों पर कई मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। आयोग ऑनलाइन निगरानी के क्रम में संबंधित पीठासीन पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देता है। इधर, चौथे चरण में 70 ऐसे मतदान केंद्र हैं जिनका संचालन केवल महिला चुनाव कर्मी करेंगी। लोकतंत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के प्रयास में चुनाव आयोग यह कवायद कर रहा है। इस चरण में 183 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं, जहां मतदाताओं का रेड कारपेट स्वागत किया जाएगा। ऐसे कई मॉडल बूथ पर सेल्फी कार्नर भी लगाए जाएंगे।

कहां कैसे मतदान केंद्र

सीट   - वेबकास्टिंग वाले बूथ -   महिला संचालित बूथ -   मॉडल बूथ

मधुपुर     105    08     17

देवघर     115     07    10

बगोदर     106      03      05

जमुआ     89      02     04

गांडेय      95     02     04

गिरिडीह     194     02     11

डुमरी     18     01    02

बोकारो     506     22    60

चंदनकियारी    75    00    13

सिंदरी    110    02    03

निरसा    65     04     13

धनबाद     329     10     23

झरिया    148    02    08

टुंडी     79     03     05

बाघमारा   88    02    05


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.